HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मंत्रिमडल योगी आदित्यनाथ 2: आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते नजर आयेंगे ये चेहरें, जानें किन महिलाओं को मिली जगह

मंत्रिमडल योगी आदित्यनाथ 2: आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते नजर आयेंगे ये चेहरें, जानें किन महिलाओं को मिली जगह

आज लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह के मेगा शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने शिरकत की। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में बनी लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार में योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री तौर पर दो नेता केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने शपथ ली।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। आज लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह के मेगा शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने शिरकत की। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में बनी लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार में योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री तौर पर दो नेता केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने शपथ ली। इस मंत्री परिषद में एक मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार मंत्री समेत 20 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान योगी मंत्रिमंडल में कुल पांच महिला मंत्रियों को जगह दी गई है। जिसमें बेबी रानी मौर्य,गुलाब देवी,प्रतिभा शुक्ला,विजय लक्ष्मी गौतम और रजनी तिवारी ये प्रमुख नाम हैं।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री) : उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी बेबी रानी मौर्य को खास यूपी चुनाव के लिए वापस लाया गया था। बेबी रानी पश्चिमी और ब्रज क्षेत्र की बड़ी जाटव नेता मानी जाती हैं। आगरा ग्रामीण से जीतकर विधानसभा पहुंची। वह आगरा की मेयर और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं। 1990 में भाजपा से जुड़ने वाली मौर्य ने संगठन में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली।

गुलाब देवी ‘राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार)’ : पश्चिमी यूपी में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद जीतकर विधानसभा पहुंची गुलाब देवी को फिर से योगी कैबिनेट में जगह मिली है। गुलाब देवी योगी मंत्रिमंडल में पहले भी मंत्री रहीं। वह संभल जिले की आरक्षित सीट चंदौसी से विधायक हैं। उन्होंने सपा की विमलेश कुमारी को हराया था।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

 

प्रतिभा शुक्ला (राज्य मंत्री) : कानपुर देहात के अकबरपुर-रनिया से विधायक चुनी गईं प्रतिभा को राज्यमंत्री का पद मिला है। प्रतिभा शुक्ला 2017 में पहली बार विधायक बनीं थीं। भाजपा के साथ महिलाओं को जोड़ने में भी प्रतिभा की अहम भूमिका रही है। 61 साल की प्रतिभा परास्नातक हैं। उनके पास 4.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

रजनी तिवारी (राज्य मंत्री) : रजनी तिवारी हरदोई जिले की शाहाबाद विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं हैं। 47 साल की रजनी ने इस बार समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिफ को हराया है। रजनी के पास कुल 2.82 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव बोले-प्रधानमंत्री महंगाई का 'म' और बेरोजगारी का 'ब' नहीं बोल रहे

विजय लक्ष्मी गौतम (राज्य मंत्री): 59 साल की विजय लक्ष्मी गौतम सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार विधायक चुनी गई हैं। पहली बार में ही उन्हें योगी सरकार में राज्यमंत्री बना दिया गया। 1992 से राजनीति शुरू करने वाली विजय लक्ष्मी गौतम भाजपा महिला मोर्चा की देवरिया नगर की अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा भाजपा की नगर उपाध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा की दो बार अध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की मंत्री और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...