HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Calcium Nutrients : कैल्शियम बहुत जरूरी है शरीर के लिए, इसको मेनटेन रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Calcium Nutrients : कैल्शियम बहुत जरूरी है शरीर के लिए, इसको मेनटेन रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

शरीर को पोषक तत्वों की बहुत आवश्यकता होती है। कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम हड्डियों को पोषण देता है। दांतों के लिए कैल्शियम  बहुत जरूरी होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Calcium Nutrients : शरीर को पोषक तत्वों की बहुत आवश्यकता होती है। कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम हड्डियों को पोषण देता है। दांतों के लिए कैल्शियम  बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम हृदय गति को सामान्य रखने में मददगार है। शरीर में 1 प्रतिशत कैल्शियम खून और मांसपेशियों में होता है, जबकि 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों और दांतों में पाया जाता है। बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए रोज 500-700 मिलीग्राम कैल्शियम जरूरी होता है, जबकि युवाओं के लिए रोज 700 से 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम काफी है। आइये जानते है शरीर को किन पदार्थों से मिलता है कैल्शियम।

पढ़ें :- जेल में बंद मुस्कान है गर्भवती, उसकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट आई पाॅजिटिव,अब उसका कराया जाएगा अल्ट्रासाउंड

1.दही कैल्शियम का पक्का स्रोत है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।इसके अंदर विटामिन ई विटामिन डी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
2.सूखे मेवे  के अंदर भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। संतरे के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है।
3.हरी सब्जियों के सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में आप पालक, पुदीना, मेथी आदि को अपनी डाइट में जोड़ें।

4.कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोज के भोजन में दूध से बनी चीजें जैसे दूध, दही और पनीर आदि को जरूर शामिल करें।

 

पढ़ें :- Benefits of thumb or finger sucking by children: बच्चों का मुंह में उंगली या अगूंठा डालकर चूसने की आदत के होते हैं ये फायदे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...