HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CBSE Class 12th Result 2023 : सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, 87.33 फीसदी स्टूडेंट उत्तीर्ण, बोर्ड की वेब से डाउनलोड करें अंकपत्र 

CBSE Class 12th Result 2023 : सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, 87.33 फीसदी स्टूडेंट उत्तीर्ण, बोर्ड की वेब से डाउनलोड करें अंकपत्र 

CBSE Class 12th Result : सीबीएसई (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01 प्रतिशत आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई (CBSE)  अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

CBSE Class 12th Result : सीबीएसई (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01 प्रतिशत आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई (CBSE)  अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

बोर्ड के मुताबिक विद्यार्थी अपने परिणाम सहित अंकपत्र व प्रमाण पत्र की डिजिटल कॉपी डिजी लाकर एप से डाउनलोड कर सकेंगे। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। 2023 इस साल परीक्षा के लिए कुल 38,83,710 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, 12वीं कक्षा में 16,96,770 विद्यार्थी थे, जबकि जिसमें 10वीं कक्षा में 21,86,940 छात्र-छात्राएं थीं, परिणाम डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को एक सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी, जिसे बुधवार को बोर्ड ने जारी करते हुए जिले के सभी स्कूलों को उपलब्ध करा दिया था। इस सिक्योरिटी पिन की सहायता से विद्यार्थी अपना अंक पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्र आज अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उनकी अंकतालिकाओं और प्रमाणपत्रों की हार्ड कॉपी बाद में स्कूलों द्वारा वितरित की जाएंगी। इन दस्तावेजों के डिजिटल वर्जन को digilocker.gov.in के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

CBSE 12th Result 2023 ऐसे करें चेक
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 12वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना विवरण यानी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
CBSE 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए CBSE 12th Result 2023 डाउनलोड करें और सहेजें।

CBSE 12वीं का रिजल्ट Umang app के जरिए करें चेक
ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
ऐप में CBSE सेक्शन पर जाएं।
एक मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करें और एक लॉगिन बनाएं।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...