1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. CCTV Footage : शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में बहन-ड्राइवर के साथ नजर आई, आखिरी लोकेशन महीम नगर में मिली

CCTV Footage : शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में बहन-ड्राइवर के साथ नजर आई, आखिरी लोकेशन महीम नगर में मिली

यूपी की लखनऊ राजधानी के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड (Shiva Sharma Murder Case) में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई है। जांच के दौरान पुलिस को नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV फुटेज मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल दिखाई दे रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । यूपी की लखनऊ राजधानी के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड (Shiva Sharma Murder Case) में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई है। जांच के दौरान पुलिस को नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV फुटेज मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल दिखाई दे रहे हैं। मुख्य आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) और उसकी बहन रश्मि पुलिस को लगातार चकमा दे रही हैं। पुलिस की 17 सदस्यीय टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं।

पढ़ें :- Video: फरार श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोली- मेरा किसी अधिकारी या नेता से नाम न जोड़ें... मैं कहीं गायब नहीं हूं

पहले CCTV फुटेज में तीन तीनों की आखिरी लोकेशन नेपाल के महीम नगर में मिली है। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल रोड क्रॉस कर बस स्टेशन के भीतर जाते साफ दिखाई दिए। तीनों ने वहां रात बिताई और अगली सुबह बस पकड़कर आगे निकल गए। जब तक पुलिस टीम वहां पहुंचती, तीनों एक बार फिर फुर्र हो चुके थे। पुलिस सूत्रों का मानना है कि श्रद्धा का नेटवर्क काफी मजबूत है और उसे पुलिस की हर मूवमेंट की इनसाइड जानकारी समय से पहले मिल रही है।

सीतापुर से लखीमपुर फिर नेपाल

गौरतलब ही कि श्रद्धा दुबे के भागने की स्क्रिप्ट पूरी तरह फिल्मी है. बताया जा रहा है कि पुलिस जब उसे पकड़ने सीतापुर पहुंची तो वह वहां से निकल चुकी थी। इसके बाद लोकेशन लखीमपुर ट्रेस हुई, लेकिन वहां भी पुलिस के हाथ सिर्फ खाली जगह लगी। चकमा देते हुए तीनों सीधे भारत-नेपाल सीमा रुपईडीहा पहुंचे। पुलिस ने सोमवार को बॉर्डर की एक प्राइवेट पार्किंग से श्रद्धा की स्कॉर्पियो कार लावारिस हालत में बरामद की। यहां से तीनों पैदल बॉर्डर क्रॉस कर नेपाल में दाखिल हो गए।

डालें श्रद्धा दुबे के सोशल मीडिया पर नजर

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहां दोनों बहनें मर्डर केस में पुलिस को गच्चा दे रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनका फॉलोअर गेम भी चर्चा में है। घटना के बाद जहां श्रद्धा के फॉलोअर्स 141K से बढ़कर 142K हो गए, वहीं रश्मि के प्रोफाइल पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

जांच के दौरान ये भी पता चला कि श्रद्धा अपना ब्लैकमेलिंग का टारगेट पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर बदल लेती थी।अब तक चार नंबर बदल चुकी थी। वहीं,शिवा के परिवार का आरोप है कि रसूख के चलते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शिवा शर्मा की आरोपी ब्लैकमेलिंग मॉडल क्वीन की अलीगंज से 25 हज़ार के इनामी बदमाश ऋषभ राय के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.यह वही ऋषभ राय है जिसकी शिवा को धमकी देने की आडियो वायरल हुई थी।श्रद्धा से जुड़े लोगों का कहना श्रद्धा-ऋषभ के हैं गहरे तालुकात शिवा से पहले से थे।हत्या के तार पूर्व में ऋषभ द्वारा दी गई धमकी से तो नहीं जुड़े।कहीं सोंची समझी साजिश के तहत तो श्रद्धा ने नहीं बनाई थीं शिवा से करीबियां। सारी वारदात की कहानी श्रद्धा दुबे के गिरफ्तारी के बाद ही पूरी होगी।फिलहाल लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा पर 25 हजार इनाम घोषित कर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...