1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Champions Trophy 2025: पाकिस्तान से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, इस देश में होगा आयोजन

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, इस देश में होगा आयोजन

ICC Champions Trophy 2025: आतंक का गढ़ बन चुके पाकिस्तान (Pakistan) में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) की मेजबानी छिन सकती है। जिसके बाद टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में किए जाने की संभावना जतायी जा रही है। जिसके पीछे सुरक्षा कारणों को माना जा रहा है। इससे पहले एशिया कप 2023 में भारत के रुख बाद टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर खेला गया था। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- PCB ने शाहीन अफरीदी के नाम से जारी किया फर्जी बयान! पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) को लेकर भारत सरकार (Indian government) ने अपना रूख साफ कर दिया, जिसमें एशिया कप की तरह भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से अपनी टीम नहीं भजेगा। अगर भारत सरकार के रुख में बदलाव नहीं होता है तो फिर इस स्थिति में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन दुबई (Dubai) में किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे विकल्प हाइब्रिड मॉडल (Hybrid model) पर विचार किया जा सकता है। जिसमें भारतीय टीम ने अपने मैच पाकिस्तान की बजाय किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी। वहीं, बाकी टीमें पाकिस्तान की सरजमीं पर खेलेंगी।

बताया जा रहा है कि अब तक आईससीसी ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पर साइन नहीं किए हैं। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan cricket board) ने आईसीसी से साइन करने की मांग की है। पीसीबी के अधिकारियों का मानना है कि एशिया कप की तरह भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से अपनी टीम नहीं भजेगा। अगर ऐसा होता है तो फिर उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...