HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3 Landing LIVE : चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी पूरी, खौफ के वो आखिरी 17 मिनट’, जब वैज्ञानिक भी थाम लेंगे दिल

Chandrayaan-3 Landing LIVE : चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी पूरी, खौफ के वो आखिरी 17 मिनट’, जब वैज्ञानिक भी थाम लेंगे दिल

Chandrayaan-3 Landing LIVE : इसरो (ISRO) का 'चंद्रयान-3 मिशन ' (Chandrayaan-3 Mission) चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला लैंडिंग मॉड्यूल आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास टचडाउन करने वाला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chandrayaan-3 Landing LIVE : इसरो (ISRO) का ‘चंद्रयान-3 मिशन ‘ (Chandrayaan-3 Mission) चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। लैंडर (Vikram) और रोवर ( Pragyaan) वाला लैंडिंग मॉड्यूल आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र (South Polar Region) के पास टचडाउन करने वाला है।

पढ़ें :- ISRO प्रमुख इनसैट-3डीएस की सफल लॉन्चिंग के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्री चेंगलाम्मा मंदिर

चंद्रमा मिशन : 14 दिन

– लैंडर और रोवर का मिशन जीवन एक चंद्र दिवस का है, और एक चन्द्र दिवस लगभग 14 पृथ्वी दिवस के बराबर होता है। हालांकि वैज्ञानिकों का दावा है कि विक्रम और प्रज्ञान एक और चन्द्र दिवस में काम कर सकते हैं।

– चंद्रमा पर रात के समय तापमान माइनस 1800 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

आज शाम को क्या होगा ?

पढ़ें :- नए साल में ISRO को एक और बड़ी कामयाबी, मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 पर पहुंचा Aditya-L1, पीएम ने दी बधाई

– विक्रम को दोपहर 3.45 बजे तक पूरा निर्देश फीड कर दिया जाएगा।

– सबसे पहले लैंडर मॉड्यूल की स्पीड कम करने के लिए चार थ्रस्टर इंजनों की रेट्रो फायरिंग की जाएगी।

– इसके बाद विक्रम लैंडर की पावर्ड ब्रेकिंग शाम 5.45 बजे शुरू होगी। वैज्ञानिक इसे 17 मिनट का खेल कहते हैं क्योंकि पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक होगी।

– चन्द्र सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए विक्रम की हॉरिजोंटल गति को 30 किमी की ऊंचाई पर 1.68 किमी प्रतिसेकेंड से लगभग शून्य तक कम करना बड़ी चुनौती है।

– चंद्रमा से 6.8 किमी की ऊंचाई पर दो इंजन बंद हो जाएंगे। अन्य दो इंजन विक्रम को नीचे उतरते समय और धीमा करने के लिए रिवर्स थ्रस्ट देंगे।

पढ़ें :- Good News : ISRO ने फ्यूल सेल तकनीक का किया सफल परीक्षण, जानिए क्यों है अहम?

– चन्द्रमा से 150 से 100 मीटर की ऊंचाई पर, विक्रम के सेंसर अंतिम लैंडिंग से पहले बाधाओं की जांच करने के लिए सतह को स्कैन करेंगे। यदि सेंसर लैंडिंग स्थल पर कोई पहाड़ी या बोल्डर देखते हैं तो यह बेहतर लैंडिंग स्थल तक 150 मीटर तक पीछे जा सकता है।

– लैंडिंग शाम 6.04 बजे निर्धारित है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो विक्रम के चंद्रमा की सतह पर स्थापित होने के बाद सतह की तस्वीरें लेने और दो ऑनबोर्ड उपकरणों के साथ प्रयोग करने के लिए एक रोवर को चंद्र सतह पर छोड़ेगा।

– लैंडिंग स्थल पर पावर्ड डिसेंट के बाद, लैंडर का रैंप खुलेगा और बाहर आने वाले रोवर की तैनाती होगी।

– इसके बाद, एक एक कर के सभी प्रयोग होंगे जिनमें से सभी को चंद्रमा पर केवल एक दिन में पूरा करना होगा।

– इसरो प्रमुख ने कहा  कि लैंडर मॉड्यूल को लेटी पोजीशन से खड़ी पोजीशन में लाने की पूरी प्रक्रिया गणितीय रूप से एक बहुत ही दिलचस्प है। इसके बारे में बहुत सारे सिमुलेशन किए जा चुके हैं। चन्द्रयान 2 में इसी को लेकर समस्या हुई थी। चंद्रयान -2 अपने चंद्र चरण में विफल हो गया था क्योंकि इसका लैंडर ‘विक्रम’ 7 सितंबर, 2019 को टचडाउन का प्रयास करते समय ब्रेकिंग सिस्टम में विसंगतियों के कारण चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

पढ़ें :- नए साल पर उपग्रह XPoSat की लॉन्चिंग से पहले तिरुमाला श्रीवेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे ISRO वैज्ञानिक,सुबह 9:10 बजे किया जाएगा प्रक्षेपित
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...