1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजन-अर्चना के साथ की गई दुआ

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजन-अर्चना के साथ की गई दुआ

चंद्रयान-3 अपने मिशन से बस एक कदम की दूरी पर है। देशभर के लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर देशभर में पूजा-अर्चना भी की जा रही है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में भी चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थनाएं की गईं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 अपने मिशन से बस एक कदम की दूरी पर है। देशभर के लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर देशभर में पूजा-अर्चना भी की जा रही है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में भी चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थनाएं की गईं।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया गया। बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे हैं। बस एक दिन बाद सभी चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के साक्षी बनेंगे।

इसी तरह लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ कराई। दुआ में काफी संख्या में लोग शामिल हुए ।

 

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाने उतरे राजनाथ सिंह, दाखिल कर दिया नामांकन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...