HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3 ने जारी की चांद की नई तस्वीर, ISRO ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

Chandrayaan-3 ने जारी की चांद की नई तस्वीर, ISRO ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

इसरो (ISRO) ने मंगलवार 22 अगस्त को एक्स पर एक वीडियो जारी कर 23 अगस्त को चांद पर चंद्रयान के सॉफ्ट लैंडिंग करने की जानकारी दी है। वहीं मंगलवार 22 अगस्त को इसरो ने कुछ तस्वीरे भी शेयर की है। इन तस्वीरों में इसरो (ISRO)  ने लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड अवॉएडेंस कैमरा से ली गई चांद के सुदूर भागों की तस्वीरों को दिखाया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। इसरो (ISRO) ने मंगलवार 22 अगस्त को एक्स पर एक वीडियो जारी कर 23 अगस्त को चांद पर चंद्रयान के सॉफ्ट लैंडिंग करने की जानकारी दी है। वहीं मंगलवार 22 अगस्त को इसरो ने कुछ तस्वीरे भी शेयर की है। इन तस्वीरों में इसरो (ISRO)  ने लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड अवॉएडेंस कैमरा से ली गई चांद के सुदूर भागों की तस्वीरों को दिखाया गया है।

पढ़ें :- ISRO ने रचा कीर्तिमान, पुष्पक का तीसरा टेस्ट भी रहा सफल ,स्पेस शटल बनाने वाला US के बाद भारत बना दूसरा देश

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। सुचारू नौकायन जारी है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है।  MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा। 23 अगस्त, 2023 को IST। यहां 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की छवियां हैं। एलपीडीसी छवियां ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं।

यहां देख सकते हैं लैंडिंग को Live

आप नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके लाइव देख सकते हैं… लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू होगा…

ISRO की वेबसाइटisro.gov.in 

YouTube परhttps://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss

Facebook परhttps://www.facebook.com/ISRO

या फिर डीडी नेशनल टीवी चैनल पर

पढ़ें :- ISRO Achievement : सौर मिशन 'आदित्य एल-1' के कैमरे ने सौर तूफान की घटना को किया कैद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...