1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. HMD के पहले स्मार्टफोन की भारत में होने जा रही है धमाकेदार एंट्री; लॉन्च डेट आयी सामने

HMD के पहले स्मार्टफोन की भारत में होने जा रही है धमाकेदार एंट्री; लॉन्च डेट आयी सामने

HMD Crest Smartphone Launch Date in India: HMD ब्रांड के पहले स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। कंपनी के नए स्मार्टफोन HMD Crest की इंडियन मार्केट में 25 जुलाई 2024 को एंट्री होने जा रही है। इस डिवाइस को इंडियन यूजर्स अमेजन के माध्यम से खरीद सकेंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

एचएमडी की वेबसाइट से कंफर्म हुआ है है कि एचएमडी क्रेस्ट सीरीज के तहत एचएमडी क्रेस्ट और एचएमडी क्रेस्ट मैक्स के नाम से दो वेरिएंट्स लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, अमेजन की लिस्टिंग में इस फोन के वेरिएंट्स की जानकारी नहीं मिल पायी है। अमेजन की माइक्रोसाइट के अनुसार, एचएमडी क्रेस्ट स्मार्टफोन बैक फिनिश के साथ आएंगे।

लीक्स की माने तो एचएमडी क्रेस्ट के स्मार्टफोन परफेक्ट पोर्ट्रेट कैप्चर करते हैं। माना जा रहा है कि नए फोन गोलाकार कैमरा मॉड्यूल और सेल्फी कैमरा के लिए सामने की तरफ पंच होल कटआउट के साथ आ सकते हैं। लेकिन, नए डिवाइसों की कीमत कितनी होंगी, फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...