1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 50MP AI कैमरे और 128GB स्टोरेज वाला 5G फोन 10 हजार रुपये से भी सस्ता.. फटाफट चेक करें बेस्ट डील

50MP AI कैमरे और 128GB स्टोरेज वाला 5G फोन 10 हजार रुपये से भी सस्ता.. फटाफट चेक करें बेस्ट डील

Offer on iQOO Z9 Lite 5G: अगर आप बजट सेगमेंट में कोई 5जी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो लेटेस्ट iQOO Z9 Lite 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आईकू का यह स्मार्टफोन पावरफुल MediaTek प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसके बेस वेरियंट को अमेजन पर लिमिटेड टाइम डील के तहत 10 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Offer on iQOO Z9 Lite 5G: अगर आप बजट सेगमेंट में कोई 5जी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो लेटेस्ट iQOO Z9 Lite 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आईकू का यह स्मार्टफोन पावरफुल MediaTek प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसके बेस वेरियंट को अमेजन पर लिमिटेड टाइम डील के तहत 10 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

पढ़ें :- एआई जागरूकता पर गोरखपुर का नाम गिनीज बुक में दर्ज ,मुख्यमंत्री और टाटा संस के चेयरमैन को सौंपा प्रमाण पत्र

दरअसल, iQOO Z9 Lite 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरियंट अमेजन पर लिमिटेड टाइम डील के तहत 10,499 रुपये में लिस्ट है। इस फोन की ख़रीदारी चुनिंदा बैंक कार्ड्स के माध्यम से करने पर 10 प्रतिशत एक्सट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर 10 हजार रुपये से कम रह जाएगी। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर में 9,900 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट भी मिल सकता है।

iQOO Z9 Lite 5G के स्पेक्स

डिस्प्ले: फोन में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलती है है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 840nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

पढ़ें :- Redmi A7 Pro 5G Sale :  रेडमी ए7प्रो 5जी की बिक्री आज से शुरू , खरीदते वक्त मिलेगा 1000 रुपये का डिस्काउंट

स्टोरेज: यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM+ 128GB और 6GB RAM+ 128GB में आता है।

कैमरा: फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

ओएस: फोन में Android 14 पर आधारित FunTouch 14 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है।

बैटरी: फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है, जिसको 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर का सपोर्ट दिया गया है।

कलर ऑप्शन: फोन कोदो कलर ऑप्शंस- एक्वा फ्लो और मोका ब्राउन में खरीदा जा सकता है।

पढ़ें :- Oppo F33 Series 5G भारत में हुई लॉन्च, MediaTek Dimensity 6360 Max SoC और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...