HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3 Updates : चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग का हर पल, यहां देख पाएंगे Live

Chandrayaan-3 Updates : चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग का हर पल, यहां देख पाएंगे Live

Chandrayaan-3 चांद पर लैंडिंग को तैयार है। उसके बाद गया रूस का Luna-25 सतह पर लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया है। रूस का सपना चकनाचूर हो गया, लेकिन पूरी उम्मीद है कि अपना चंद्रयान-3 इस बार सफलता जरूर हासिल करेगा। इसरो वैज्ञानिकों ने इसके लिए पांच साल लगातार कड़ी मेहनत की है। अगर आप बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल सेंटर (Mission Control Center) नहीं जा सकते।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। Chandrayaan-3 चांद पर लैंडिंग को तैयार है। उसके बाद गया रूस का Luna-25 सतह पर लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया है। रूस का सपना चकनाचूर हो गया, लेकिन पूरी उम्मीद है कि अपना चंद्रयान-3 इस बार सफलता जरूर हासिल करेगा। इसरो वैज्ञानिकों ने इसके लिए पांच साल लगातार कड़ी मेहनत की है। अगर आप बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल सेंटर (Mission Control Center) नहीं जा सकते। तो आप चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग कैसे देखेंगे? ISRO ने खुद ही इस समस्या का समाधान निकाल दिया है। इसरो ने ट्वीट करके बताया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग कहां देख सकते हैं?

पढ़ें :- Miracle On The Moon : इस देश के बेजान पड़े चंद्रयान में लौटी जान, जानें कैसे हुआ ये मुमकिन?

आप नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके लाइव देख सकते हैं… लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू होगा…

ISRO की वेबसाइटisro.gov.in 

YouTube परhttps://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss

Facebook परhttps://www.facebook.com/ISRO

या फिर डीडी नेशनल टीवी चैनल पर

इतना ही नही… ISRO ने एक संदेश भी भेजा है देश के लोगों के लिए…

लिखा है… अंतरिक्ष में खोज करने की हमारी लालसा अब एक मील के पत्थर तक पहुंच गई है। इसमें Chandrayaan-3 का बहुत बड़ा योगदान है। हम अब इसकी सफल सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद करते हैं। हम लैंडिग की सफलता को लेकर सकारात्मक है। इसकी सफलता से भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। यह राष्ट्र को स्पेस एक्सप्लोरेशन के मामले में आगे लेकर जाएगा।

पढ़ें :- मुझे अब आंख नहीं चाहिए, मैं बार-बार भारत में जन्म चाहता हूं : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

 

23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तैयारी है।  पूरा देश और दुनिया इसका इंतजार कर रहा है। इसरो इसे कई प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाएगा। लाइव शो 23 अगस्त 2023 की शाम 17:27 बजे शुरू होगी। आप इसे इसरो की वेबसाइट, इसरो के यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज या फिर डीडी नेशनल टीवी पर देख सकते हैं।

Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सिर्फ एक ऐतिहासिक पल नहीं है। बल्कि यह युवाओं के मन में स्पेस एक्प्लोरेशन को लेकर कई तरह की जिज्ञासा पैदा करता है। यह हमें गौरव की अनुभूति करवाता है. एकता का अनुभव करवाता है। हम इस बार सबलोग मिलकर इसे सेलिब्रेट करेंगे। ताकि भारत के साइंस और टेक्नोलॉजी को दुनिया सराहे। इससे देश और दुनिया में विज्ञान को लेकर होने वाली जिज्ञासा और इनोवेशन बढ़ेगा। ISRO पूरे देश के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों से अपील करता है कि वो इन लाइव प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस ऐतिहासिक पल के भागीदार बनें। आप अपने स्टूडेंट्स को इस शानदार पल का गवाह बनने के लिए प्रेरित करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...