1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में होने जा रहा बदलाव, 20 साल राज करने के बाद एनडीए सरकार ने बिहार को सबसे पीछे किया : तेजस्वी यादव

बिहार में होने जा रहा बदलाव, 20 साल राज करने के बाद एनडीए सरकार ने बिहार को सबसे पीछे किया : तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए कल यानी 11 नवंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को हुआ था लेकिन चार दिन बाद भी आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए कि, कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने मतदान किया। कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए कल यानी 11 नवंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को हुआ था लेकिन चार दिन बाद भी आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए कि, कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने मतदान किया। कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। पहले भी मैन्युअली उसी दिन आंकड़ा सामने आता था और तकनीक का जमाना है फिर भी आंकड़ा क्यों छिपाया जा रहा है? 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे लेकिन 14 तक पता ही नहीं चलेगा कि किस अनुपात में मतदान हुआ है।

पढ़ें :- तेजस्वी यादव को चुना गया नेता प्रतिपक्ष, महागठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से लगी मुहर

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से पूछा कि, आखिर भाजपा शासित प्रदेशों से ही सुरक्षाबल क्यों बुलाई गई। 208 कंपनियां भाजपा शासित राज्य की लगाई गई है। 68% पुलिस ऑबजर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं। तेजस्वी ने सवाल पूछा कि बंगाल तमिलनाडु झारखंड की पुलिस क्यों नहीं मंगवाई गई। उन्होंने आगे कहा, हमलोग विकास की बात कर रहे हैं। पीएम कट्टे की बात कर रहे हैं। पीएम अपराधिक छवि के लोगों के साथ मंच साझा किया। सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा से एयरपोर्ट पर मिले और पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने अनंत सिंह, हुलास पांडेय जैसे बाहुबलियों के लिए भी प्रचार किया।

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री को सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे का भ्रष्टाचार नहीं दिखा? आपने बिहार के दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया। क्या प्रधानमंत्री को उल्लास पांडे, मनोरमा देवी, आनंद मोहन, सुनील पांडे, अनंत सिंह, राज वल्लभ साधु महात्मा लगते हैं? सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा का विशेष पास बनवाकर हवाई अड्डे पर बुलाकर उन्होंने पीठ ठोका है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, उन्होंने प्रदेश में 171 सभाएं की हैं। कोई जिला, ब्लॉक नहीं बचा जहां हम नहीं गए। सभी जगहों पर लोगों का मूड बदलाव का है। लोग कह रहे हैं कि, 20 साल पुरानी सरकार को बदलना है। 20 साल राज करने के बाद भी एनडीए सरकार ने बिहार को सबसे पीछे किया लेकिन इस बार बिहार के लोग इतिहास रचने जा रहे हैं। बिहार में 2 उप मुख्यमंत्री हैं, उनसे हमने सदन में पूछा कि, बिहार किस चीज में आगे है। वो बता दो…दोनों में से कोई नहीं बता पाया। 14 तारीख को हमारी सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में बिहार आगे बढ़ेगा।

पढ़ें :- बिहार में हार बाद 'जयचंदों' की पहचान में जुटी आरजेडी, बड़ा एक्शन लेने की तैयारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...