HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में 37 जिलो के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

उत्तर प्रदेश में 37 जिलो के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात प्रदेश के 37 जनपदो के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। प्रदेश शासन की ओर से देर रात तबादलो की सूची को जारी किया गया है।

By Sachin 
Updated Date

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात प्रदेश के 37 जनपदो के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। प्रदेश शासन की ओर से देर रात तबादलो की सूची को जारी किया गया है। इस सूची के अनुसार प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, रायबरेली, वारणसी, शामली सहित 37 जनपदो के मुख्य अग्निशम अधिकारियों का तबादला किया गया है।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

प्रदीप कुमार बने नोएडा के नये मुख्य अग्निशमन अधिकारी
प्रदेश शासन की सूची के अनुसार नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह को नोएडा से शाहजाहंनपुर भेजा गया है और उनके स्थान पर अम्बेडकर नगर के सीएफओ प्रदीप कुमार को नोएडा का नया सीएफओ बनाया गया है। इसके अलावा मथुरा के सीएफओ प्रमोद कुमार को बुलंदशहर भेजा गया है। हरदोई के सीएफओ जितेन्द्र कुमार को शामली का कार्यभार सोंपा गया है। उन्नाव में सीएफओ के पद पर तैनात रमेश कुमार तिवारी को कासगंज भेजा गया है। अनिमेश सिंह को अलीगढ़ की जिम्मेदारी सोंपी गई है। अमिनेश सिंह अभी तक वारणसी में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के रुप में काम कर रहे थे। वहीं रायबरेली के सीएफओ सुरेन्द्र दुबे को अभी प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

आनंद सिंह राजपूत को बनाया वारणसी का सीएफओ
प्रदेश सरकार ने कासगंज के सीएफओ पद पर तैनात रहे आनंद सिंह राजपूत को वारणसी भेजा है। इसके अलावा प्रताप सिंह को सहारनपुर, मुकेश कुमार को बांदा, महेन्द्र प्रताप सिंह को अयोध्या, देवेन्द्र कुमार सिंह को आगरा, राजकिशोर सिंह को अयोध्या से झांसी, दीपक शर्मा को कानपुर नगर, सुनील कुमार सिंह को रायबरेली, राहुल पाल को गाजियाबाद, सुभाष कुमार को मुरादनगर, अनिल कुमार सिंह को सिद्धार्थ नगर से अमरोहा, राजकुमार को बदायूं से हटाकर हाथरस भेजा गया है। तेजवीर सिंह को सहारनपुर से हटाकर औरेया और विवेक कुमार शर्मा को अलीगढ़ से हटाकर आजमगढ़ का सीएफओ बनाया गया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...