1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,बोले-समग्र विकास के रोडमैप पर काम कर रही है सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,बोले-समग्र विकास के रोडमैप पर काम कर रही है सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा  कि समग्र विकास के रोडमैप (Roadmap for Overall Development) पर हमारी सरकार काम कर रही है। खेलों का विकास हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है। खेल और खिलाड़ी दोनों हमारी प्राथमिकता में है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार सभी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा  कि समग्र विकास के रोडमैप (Roadmap for Overall Development) पर हमारी सरकार काम कर रही है। खेलों का विकास हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है। खेल और खिलाड़ी दोनों हमारी प्राथमिकता में है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार सभी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं, जिन्होंने राज्य को गौरवान्वित किया है, उन्हें सम्मानित करना सरकार के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जहांनुमा पैलेस में “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार-2025” (Pankh Sports Achievement Award-2025) को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें :- NZ vs SA 2nd T20I : न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी: साउथ अफ्रीका को 68 रन से रौंदा, सीरीज में 1-1 से बराबरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृष्ण जन्म के वृत्तांत का वर्णन कर बताया कि सामाजिक सरोकार के महत्व को समझाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया। अपने विराट व्यक्तित्व से उन्होंने सामाजिक चेतना जागृत की। उन्होंने कहा कि समाज के व्यक्तियों द्वारा राज्य के उभरते खिलाड़ियों की मदद कर उन्हें खेल में सहयोग करना, हमारी सामाजिक जीवंतता का सहज प्रमाण है। इस प्रकार के विशेष आयोजन के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनहित से जुड़े विभिन्न प्रभावकारी निर्णयों कोविड के समय वैक्सीन का त्वरित उत्पादन, कोविड महामारी रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा करना, नोटबंदी की घोषणा करना, सर्जिकल स्ट्राइक आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सभी राष्ट्रहित के निर्णय है। हम सभी के लिए यह निर्णय प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सदैव राजधर्म का पालन करना पड़ता है। इसलिए कभी-कभी कठोर निर्णय भी लेने पड़ते हैं। विगत एक वर्ष में हमने जनहित में कई बड़े निर्णय लिए हैं।

हम प्रदेश के विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में देश का विकास जनता की भागीदारी से ही संभव है। लोकतंत्र में करोड़ों लोग देश के विकास में सहभागिता करते हैं। मतदान करने वाला हर व्यक्ति देश के विकास का सहभागी है। हमारा प्रत्येक निर्णय जनभावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि हम सभी सामाजिक प्रेरणा से देश का विकास करने और समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहें। यही राष्ट्रधर्म है, यही नागरिक धर्म है।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

पढ़ें :- TMC Candidates List: तृणमूल कांग्रेस ने 291 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...