1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर में चाइनीज मांझे से बच्चे की मौत, बिजली के तार में फंसी पतंग छुड़ाने की कर रहा था कोशिश

सहारनपुर में चाइनीज मांझे से बच्चे की मौत, बिजली के तार में फंसी पतंग छुड़ाने की कर रहा था कोशिश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पंतग उड़ाते समय चाइनीज मांझे से एक किशोर की मौत हो गई। दरअसल, पतंग बिजली के तार में फंस गई थी। इस दौरान किशोर ने जैसे ही मांझे को पकड़कर पतंग खींचने की कोशिश की उसे करंट लग गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पंतग उड़ाते समय चाइनीज मांझे से एक किशोर की मौत हो गई। दरअसल, पतंग बिजली के तार में फंस गई थी। इस दौरान किशोर ने जैसे ही मांझे को पकड़कर पतंग खींचने की कोशिश की उसे करंट लग गया। जिसकी वजह से वह बुरी तरह झुलस गया। उसे तुंरत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन दो दिनों तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- लखनऊ में चल रहा था 200 करोड़ का इंटरनेशनल साइबर स्कैम, कोलकाता से पकड़ा गया 5वीं फेल मास्टरमाइंड और उसकी गर्लफ्रेंड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 जनवरी को 15 साल के तुषार धमीजा अपनी छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान एक पतंग बिजली के तारों में फंस गई। तुषार ने उसे निकालने की कोशिश की इस दौरान चाइनीज मांझे को पकड़ते ही उसका शरीर में करंट दौड़ गया। देखते ही देखते उसके कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गया।

जब परिजनों व अन्य लोगो ने देखा तो जैसे तैसे मांझे से उसे अलग किया और तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इसके बाद उसे वहां से भी ऋषिकेश एम्स भेजा गया। दो दिनों तक चले इलाज के बाद एक फरवरी शनिवार को मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...