1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chitrakoot Road Accident : ट्रक और बोलेरो की हाईवे पर भीषण टक्कर, छह की मौत और पांच घायल, योगी ने जताया शोक

Chitrakoot Road Accident : ट्रक और बोलेरो की हाईवे पर भीषण टक्कर, छह की मौत और पांच घायल, योगी ने जताया शोक

यूपी (UP) के चित्रकूट जिले (Chitrakoot District) के रैपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की शुक्रवार को जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के चित्रकूट जिले (Chitrakoot District) के रैपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की शुक्रवार को जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में सुबह लगभग साढ़े पांच बजे रायपुरा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और प्रयागराज से आ रही बोलेरो की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

छह की मौत और पांच घायल

हादसे में नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छतरपुर निवासी जमुना (42) पुत्र कामता, फुला (40) पत्नी जमुना, राज अहिरवार (18) पुत्र जमुना, आकाश (15) पुत्र जमुना और एक अज्ञात घायल हो गए।

गंभीर घायलों को प्रयागराज किया रेफर

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा (District Magistrate Shivsharanappa) और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह (SP Arun Singh)  तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों से मिलने जिला अस्पताल भी गए। एसपी अरुण सिंह (SP Arun Singh) ने बताया कि ट्रक और बोलेरा की टक्कर में छह की मौत हो गई है। पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।

बोलेरो में बैठीं थीं 11 सवारियां

पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि बोलेरो प्रयागराज से आ रही थी, जबकि ट्रक रायपुरा से आ रहा था। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। हादसे में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सीएम योगी ने जताया दुख

चित्रकूट में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी (CM Yogi) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।

पढ़ें :- 17 साल की शादी के बाद, दो बच्चे की मां को हुआ फेसबुक पर प्यार…पति ने लिया चौंकाने वाला फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...