1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. Chocolate Day Special: अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करके घोलने जा रहे हैं प्यार की मिठास, तो जान लें इसे खाने के फायदे

Chocolate Day Special: अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करके घोलने जा रहे हैं प्यार की मिठास, तो जान लें इसे खाने के फायदे

आज 9 फरवरी को वैलेनटाईन वीक का तीसरा दिन यानि चॉकलेट डे है। इस दिल कपल अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट में देकर प्यार का इजहार करते है। पर क्या आप जानते हैं चॉकलेट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। चॉकलेट खाने स ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Chocolate Day Special: आज 9 फरवरी को वैलेनटाईन वीक का तीसरा दिन यानि चॉकलेट डे है। इस दिल कपल अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट में देकर प्यार का इजहार करते है। पर क्या आप जानते हैं चॉकलेट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। चॉकलेट खाने स ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

पढ़ें :- शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा-'हम पुराने ख्याल के हो सकते हैं, लेकिन...'

डार्क चॉकलेट (Chocolate)  में फ्लेवनॉल्स मौजूद होने से एंडोथेलियम उत्तेजित होता है। यह धमनियों की परत है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन करती है। चॉकलेट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम मिलता है।

इसके अलावा डार्क चॉकलेट (Chocolate) खाने से हार्ट स्वास्थ्य रहता है। डार्क चॉकलेट खाने से पीरियड्स के दौरान होने वाला मूड स्विइंग्स में आराम देता है। चॉकलेट में कैफीन पाया जाता है तो दिमाग के स्ट्रस को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं मुड में होने वाले परिवर्तन उदास, गुस्सा, चिड़चिड़ापन में भी फायदा करता है।डार्क चॉकलेट (Chocolate)  का सेवन करने से मूड अच्छा रहता है और स्ट्रेस कम होता है।

डार्ट चॉकलेट (Chocolate)  खाने से एनर्जी को बूस्ट करने में हेल्प करता है। एक शोध के अनुसार डार्क चॉकलेट में पॉलिफिनॉल्स पाये जाते है, जो एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लामेट्री और एंटी ओबेसिटी जैसे गुण पाये जाते है। जो तुरंत एनर्जी प्रदान करने में हेल्प करते है।

डार्क चॉकलेट (Chocolate)  का सेवन करने से स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। डार्क चॉकलेट स्किन को हानिकारक यूवी किरणों से बचा सकती है। इतना ही नहीं बढती उम्र के असर को भी कम करने में हेल्प करता है। डार्क चॉकलेट खाने से कील मुहांसों को भी कम कर सकता है।

पढ़ें :- Video- वो 15 का और मैं 63 की... सीमा आनंद के खुलासे से सोशल मीडिया पर बरपा हंगामा,बोलीं- अट्रैक्शन को सिर्फ उम्र के चश्मे से देखना बड़ी गलतफहमी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...