1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

CISCE Board 10th 12th Result 2024 : काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार दोपहर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक देशभर में ICSE और ISC के कुल 99.47% स्‍टूडेंट्स एग्‍जाम में पास हुए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

CISCE Board 10th 12th Result 2024 : काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार दोपहर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक देशभर में ICSE और ISC के कुल 99.47% स्‍टूडेंट्स एग्‍जाम में पास हुए हैं। वहीं CISCE Board के रिजल्ट में अतीक अहमद को दोनों बेटों ने भी परीक्षा पास कर ली है।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

अतीक के बेटों ने पास की परीक्षा

माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) के दोनों बेटे अहजम अहमद और अबान अहमद ने इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली है। सोमवार को घोषित किए गए CISCE के रिजल्ट में दोनों को 70 फीसदी से ऊपर अंक मिले हैं। जानकारी के मुताबिक अतीक के दोनों बेटे सेंट जोसेफ कॉलेज में पढ़ते थे। पिछले साल पिता की हत्या के चलते दोनों परीक्षा नहीं दे सके थे, इस साल दोनों ने इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा दी और अच्छे अंकों के साथ पास भी कर ली।

मिले इतने नंबर

अतीक के बेटे अबान अहमद को 10वीं में इंग्लिश – 78, हिन्दी – 82, इतिहास-भूगोल – 57, मैथ – 34, साइंस – 89 और फिजिकल एजुकेशन में – 76 अंक मिले हैं। वहीं अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद को 12वी में इंग्लिश – 82, भूगोल – 60, हिन्दी -83 , फिजिकल एजुकेशन – 80 , इतिहास – 77 नंबर मिले हैं।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

बता दें कि पिछले साल माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की हत्या के 7 महीने के बाद उसके दो बेटों एहजम और आबान को प्रयागराज के बाल सुधार गृह से रिहा किया गया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के दोनों छोटे बेटों को नाबालिग होने की वजह से बाल सुधार गृह में रखा गया था। एहजम और आबान को उनकी बुआ (अतीक की बहन) को सौंपा गया था। जानकारी के मुताबिक अतीक के दोनों बेटे एहजम और आबान अपनी बुआ के साथ अभी हटवा गांव में ही रह रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...