1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CJP Protest: सीजेपी ने सरकार के सामने रखी तीन मांगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े

CJP Protest: सीजेपी ने सरकार के सामने रखी तीन मांगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े

पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन जारी है। सरकार की तरफ से लगातार सीजेपी को बातचीत का न्योता दिया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिल्ली के वीपी हाउस में कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत हुई। बैठक में सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका शामिल हुए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

CJP Protest: पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन जारी है। सरकार की तरफ से लगातार सीजेपी को बातचीत का न्योता दिया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिल्ली के वीपी हाउस में कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत हुई। बैठक में सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका शामिल हुए। इस बैठक में सीजेपी नेताओं ने सरकार को अपनी लिखित मांगें सौंप दी हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने सरकार से दागा सवाल, बोले-छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों? धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि, सरकार से 10 मिनट बातचीत हुई। हमने सरकार के सामने तीन मांगे रखीं हैं। मृत छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर हटे और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे लिया जाए। वहीं, सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द ही हटा देगी।

बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा कि, हमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। विरोध बंद नहीं किया जाएगा। यह विरोध देश के युवाओं का है और यह किसी सोनम वांगचुक या दीपके तक सीमित नहीं है। यह विरोध देश के युवाओं का है, विपक्षी दलों का नहीं। अगर सरकार विरोध का समाधान चाहती है, तो यह केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...