1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम आतिशी ने का बड़ा आरोप, कहा-BJP अपने LG साहब से मंदिरों और बौद्ध धर्म स्थल को तोड़ने का आदेश करवा रही है जारी

सीएम आतिशी ने का बड़ा आरोप, कहा-BJP अपने LG साहब से मंदिरों और बौद्ध धर्म स्थल को तोड़ने का आदेश करवा रही है जारी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जल्द ही दिल्ली मे विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो जाएगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉफ्रेंस करके कहा कि, भाजपा और उनके LG साहब दिल्ली में मंदिरों और बौद्ध धार्मिक स्थल को तोड़ने जा रहे है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जल्द ही दिल्ली मे विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो जाएगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉफ्रेंस करके कहा कि, भाजपा और उनके LG साहब दिल्ली में मंदिरों और बौद्ध धार्मिक स्थल को तोड़ने जा रहे है।

पढ़ें :- बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी ही हो गई गायब! घरों में लगी टोटियों से नहीं सिर्फ सरकार की फाइलों में बह रहा है पानी

उन्होंने कहा, AAP पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 की सम्मान राशि देने की योजना ला रही है। BJP अपने LG साहब से मंदिरों और बौद्ध धर्म स्थल को तोड़ने का आदेश जारी करवा रही है। बीजेपी के LG साहब ने दिल्ली के कई मंदिरों और बौद्ध धर्म के धार्मिक स्थलों को तोड़ने के आदेश जारी किए हैं। 22 नवंबर को हुई Religious Committee की बैठक में मंदिरों को तोड़ने का आदेश हुआ। इसके बाद यह फाइल बीजेपी के LG साहब को भेजी गई और उन्होंने इसकी मंजूरी दे दी।

सीएम आतिशी ने आगे कहा, Religious Committee की अध्यक्षता मुख्य सचिव करते हैं और वह बीजेपी के LG साहब के आदेश मानते हैं। एलजी साहब बताएं कि क्या रिलीजियस कमिटी का यह आदेश झूठा है और उन्होंने इसे मंजूर नहीं किया? साथ ही कहा, केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली रिलीजियस कमिटी ने इससे पहले भी कई मंदिरों को तोड़ने के आदेश दिए हैं। BJP और केंद्र सरकार अपने LG और अधिकारियों द्वारा मंदिरों को तोड़ने का आदेश जारी कराते हैं। उन्होंने आगे कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार देश की इकलौती सरकार है जो सभी धर्मों और धार्मिक स्थलों का सम्मान करती है।

 

पढ़ें :- सीएम योगी का बड़ा एलान: शिक्षामित्रों को अप्रैल से 10 की जगह मिलेंगे 18 हजार रुपए, अनुदेशकों को मिलेगा 17 हजार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...