HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM Yogi ने अखिलेश यादव को फोनकर जाना परिवार का हाल, स्वास्थ लाभ की कामना

CM Yogi ने अखिलेश यादव को फोनकर जाना परिवार का हाल, स्वास्थ लाभ की कामना

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव (Corona Virus Report Negative) आई है। हालांकि उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और बेटी के संक्रमित पाए जाने के बाद उनका भी कोरोना टेस्ट हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की बेटी दो दिनों पहले ही विदेश यात्रा से लखनऊ लौटी थीं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव (Corona Virus Report Negative) आई है। हालांकि उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और बेटी के संक्रमित पाए जाने के बाद उनका भी कोरोना टेस्ट हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की बेटी दो दिनों पहले ही विदेश यात्रा से लखनऊ लौटी थीं।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर कहा कि परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे। यादव ने कहा कि आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील की है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिंपल यादव और उनकी बेटी के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी होने पर फोन करके दोनों का हालचाल लिया। उनके स्वास्थ लाभ की कामना की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव से भी उनकी सेहत की जानकारी ली। बता दें कि कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए लगातार जांचें कराई जा रही हैं। रोजाना करीब 12 से 13 हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। इसमें बस, रेलवे स्टेशन, हाईवे समेत दूसरे स्थान शामिल हैं। लखनऊ में 47 सक्रिय मरीज हैं।

डिंपल यादव (Dimple Yadav) और उनकी बेटी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। घर में ही उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। डिंपल यादव ने ट्वीट कर यह भी कहा  कि मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है। हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं। । डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने भी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और उनकी बेटी के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की है।

डॉ मिलिंद वर्धन ने बताया कि बुखार आने पर बेटी का कल टेस्ट हुआ था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर डिम्पल यादव का सैम्पल लिया गया आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्टाफ के सैंपल भी लिए जाएंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. वर्धन ने कोरोना मरीजों के नाम सार्वजनिक न किए जाने की अपील की है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...