HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने मथुरा को दिया 822 करोड़ की सौगात, कहा-विकास ही लोगों के जीवन में परिवर्तन लाएगा

सीएम योगी ने मथुरा को दिया 822 करोड़ की सौगात, कहा-विकास ही लोगों के जीवन में परिवर्तन लाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा पहुंचे और प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित होते हुए। इसके साथ ही ₹822.43 करोड़ की 210 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, डबल इंजन की भाजपा सरकार इस पुण्य धरा के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश बहुत सौभाग्यशाली है...भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि उत्तर प्रदेश में है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा पहुंचे और प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित होते हुए। इसके साथ ही ₹822.43 करोड़ की 210 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, डबल इंजन की भाजपा सरकार इस पुण्य धरा के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश बहुत सौभाग्यशाली है…भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि उत्तर प्रदेश में है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय

बाबा विश्वनाथ का पावन धाम भी उत्तर प्रदेश में है। गंगा मैया एवं यमुना मैया का आशीर्वाद उत्तर प्रदेश को प्राप्त होता है। लगभग ₹30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट ब्रजभूमि के विकास के साथ जुड़ने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह विकास ही लोगों के जीवन में परिवर्तन लाएगा। उत्तर प्रदेश जैसे सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के नौजवानों को रोजगार देगा।

अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि करेगा। साथ ही कहा कि, इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) ने कोविड प्रबंधन के साथ कूड़ा प्रबंधन में भी बेहतरीन कार्य किया था। अब ICCC के उपयोग से हम ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ ही मथुरा-वृंदावन एवं यहां के सभी तीर्थस्थलों को सेफ सिटी के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज दुनिया में एक्सपोर्ट घटा है, तो वहीं उत्तर प्रदेश का बढ़ा है। विकास की यह प्रक्रिया थमनी नहीं चाहिए। बता दें कि, मुख्यमंत्री ने मथुरा दौरे की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ की। सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर से उतरा। यहां से मुख्यमंत्री योगी कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...