1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा-पिछली सरकारों में सुरक्षित थे तो केवल गुंडे या कुछ चंद परिवार

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा-पिछली सरकारों में सुरक्षित थे तो केवल गुंडे या कुछ चंद परिवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बुलंदशहर में आयोजित एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों की दंगा नीति को भी आप सबने देखा है... जब मैंने यहां (बुलन्दशहर) पर चुनाव की बात की तो लोगों ने कहा कि यहां सरकार का एक मंत्री ऐसा है जिसके सामने कौन बोल पाएगा? यानी सरकार के संरक्षण में आम जनता की आवाज को बंद कर दिया जाता था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बुलन्दशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बुलंदशहर में आयोजित एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों की दंगा नीति को भी आप सबने देखा है… जब मैंने यहां (बुलन्दशहर) पर चुनाव की बात की तो लोगों ने कहा कि यहां सरकार का एक मंत्री ऐसा है जिसके सामने कौन बोल पाएगा? यानी सरकार के संरक्षण में आम जनता की आवाज को बंद कर दिया जाता था।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

इसके साथ ही उन्होंने कहा, सुरक्षित थे तो केवल गुंडे थे या कुछ चंद परिवार थे। अब जो गुंडे पहले सुरक्षित थे वो आज असुरक्षित हुए हैं और जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। एक मत हमारी किस्मत, उसकी तकदीर और तस्वीर को बदल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में अब व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है।

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...