HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में CNG और PNG आज से हुई महंगी, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी असर

यूपी में CNG और PNG आज से हुई महंगी, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी असर

यूपी (UP) में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम के बाद सीएनजी की कीमतें (CNG Price Increase) भी बढ़ा दी गई है। जिसमें आम जनता के जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। नई कीमतें 16 अप्रैल यानि आज सुबह से लागू कर दी गई है। बढ़ती हुई कीमतों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG)के बढ़ते दामों का असर सबसे ज्यादा वाहन चालकों पर पड़ने वाला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम के बाद सीएनजी की कीमतें (CNG Price Increase) भी बढ़ा दी गई है। जिसमें आम जनता के जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। नई कीमतें 16 अप्रैल यानि आज सुबह से लागू कर दी गई है। बढ़ती हुई कीमतों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG)के बढ़ते दामों का असर सबसे ज्यादा वाहन चालकों पर पड़ने वाला है।

पढ़ें :- नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर नोएडा ले जाकर महीनों तक किया गैंगरेप, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

राजधानी लखनऊ समेत आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में सीएनजी के दाम (CNG Price Increase) बढ़ा दिए गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था। जिसके चलते अब लखनऊ और आगरा में सीएनजी 97.75 रूपए प्रति किलो हो गई है। सुल्तानपुर, अयोध्या और उन्नाव में आज सुबह से नई दर 95.00 रूपए प्रति किलो हो गई है। पहले यह 94.00 प्रति किलो थी। कंपनी ने कीमत में 1 रूपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है।

वहीं दूसरी ओर घरेलू PNG की नई कीमत लागू की गई हैं। घरेलू प्राकृतिक गैस (CNG) का कोटा घटने से कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके चलते अब 58.50 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) घरेलू PNG निर्धारित की गई हैं। बढ़ी हुई कीमतें 16 अप्रैल यानी आज सुबह से लागू कर दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...