HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं, यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है: तेजस्वी यादव

15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं, यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है: तेजस्वी यादव

बिहार में इन दिनों पुलों के टूटने के मामले को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। राजद नेता तेजस्वी यादव इस मामले को लेकर लगातार नीतीश सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में इन दिनों पुलों के टूटने के मामले को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। राजद नेता तेजस्वी यादव इस मामले को लेकर लगातार नीतीश सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।

पढ़ें :- दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमज़ोर है, अगस्त तक गिर सकती है : लालू यादव

तेजस्वी यादव का कहा कि, बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।

आगे कहा कि, जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं, सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जेडीयू के पास ही रहा है। बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है, बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। जिन लोगों ने बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई बढ़ाई, जिन लोगों के कार्यकाल में पुल टूटा, उन्हें हम सत्ता में वापस नहीं आने देंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...