HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आटे-दाल का भाव तो आम लोगों को पता होगा, मंत्री-अधिकारी तो अयोध्या में जमीनों का भाव पता करने में व्यस्त थे: प्रियंका गांधी

आटे-दाल का भाव तो आम लोगों को पता होगा, मंत्री-अधिकारी तो अयोध्या में जमीनों का भाव पता करने में व्यस्त थे: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आटे-दाल का भाव तो आम लोगों को पता होगा, मंत्री-अधिकारी तो अयोध्या में जमीनों का भाव पता करने में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने कई न्यूज की हेडिंग को भी शेयर किया है, जिसमें अयोध्या और यूपी सरकार के मंत्री का बयान है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अयोध्या और आसपास के जिलों में नेताओं और अफसरों के परिवार के नाम पर खरीदी गई जमीन चर्चाओं में बनी हुई है। एक ​रिपोर्ट में ये उजागर हुआ। उधर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दाल पर दिया गया बयान चर्चाओं में बना हुआ है। अब इसको लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसको लेकर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- बजरंग पूनिया का कड़ा जवाब, बोले- देश के प्रति बृज भूषण की मानसिकता हुई उजागर, मेडल विनेश का नहीं 140 करोड़ भारतीयों का था

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आटे-दाल का भाव तो आम लोगों को पता होगा, मंत्री-अधिकारी तो अयोध्या में जमीनों का भाव पता करने में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने कई न्यूज की हेडिंग को भी शेयर किया है, जिसमें अयोध्या और यूपी सरकार के मंत्री का बयान है।

बता दें कि, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद वहां पर बड़ा बदलाव हुआ है। इस बीच इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि, यहां पर नेताओं और अधिकारियों के परिवार के लोगों के नाम से खूब जमीन खरीदी गई है। ये जमीन अयोध्या और आसपास के जिलों में खरीदी गयी है।

वहीं, मंगलवार को लोकभवन में मीडिया से बातचीत में दाल की कीमतों को लेकर उठे सवाल के जवाब में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, कहीं 200 रुपए किलो दल नहीं हैं, आप गलत सूचना दे रहे हैं। 100 रुपए किलो से ज्यादा दाल नहीं है। सवाल दोहराए जाने पर हंसकर बात को टालने की कोशिश की। बगल में बैठे कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मुस्कुराते दिखे।

 

 

पढ़ें :- नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस पर अमित शाह ने जमकर साधा निशाना, कहा-आने वाला चुनाव ऐतिहासिक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...