1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Congo mining accident :  कांगो में भयानक हादसा , रुबाया कोल्टन खदान में 200 मौते

Congo mining accident :  कांगो में भयानक हादसा , रुबाया कोल्टन खदान में 200 मौते

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में उस समय एक बड़ी त्रासदी हो गई जब रुबाया कोल्टन खदान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन आया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Congo mining accident : अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में उस समय एक बड़ी त्रासदी हो गई जब रुबाया कोल्टन खदान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन आया। इस हादसे में कम से कम 200 लोग मारे गए हैं। यह खदान मिलिशिया ग्रुप एम23 के कब्जे में है। सरकारी और विद्रोही अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। कई शव अभी भी कीचड़ में दबे हुए हैं। मौतों की संख्या बढ़ सकती है।

पढ़ें :- Ceasefire LIVE : युद्धविराम की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में आई गिरावट , बाजारों में तेजी आई

चश्मदीदों का कहना है कि जब भूस्खलन हुआ, तब खदान के अंदर सिर्फ मजदूर नहीं, बल्कि छोटे बच्चे और बाजार में सामान बेचने वाली महिलाएं भी मौजूद थीं। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने का मौका तक नहीं मिला। अब तक 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अभी भी खदान की गहरी सुरंगों में फंसे हुए हैं।

हादसा
यह हादसा 28 या 29 जनवरी 2026 को हुआ। बुधवार को पहला भूस्खलन आया, जिसमें पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। गुरुवार को दूसरा भूस्खलन हुआ। भारी बारिश ने मिट्टी को ढीला कर दिया, जिससे खदान के कई हिस्से भर गए। खदान में हाथ से कोल्टन निकालने वाले मजदूर काम काम कर रहे थे।

रुबाया खदान उत्तर किवु प्रांत में है, जो गोमा शहर से करीब 60 किमी दूर है. यह दुनिया की कोल्टन (Columbite-Tantalite) की सबसे बड़ी आपूर्ति में से एक है। कोल्टन से टैंटलम निकाला जाता है, जो स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, एयरक्राफ्ट इंजन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स में इस्तेमाल होता है। दुनिया की 15 से 30 प्रतिशत कोल्टन इसी इलाके से आती है।

पढ़ें :- Ceasefire Updates : युद्धविराम के बाद इराक ने खोला अपना एयरस्पेस , सभी नागरिक उड़ानों को शुरू करने की अनुमति दी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...