लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस (Congress) स्पीकर ओम बिरला (Speaker Om Birla) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप दिया है।
नई दिल्ली। लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस (Congress) स्पीकर ओम बिरला (Speaker Om Birla) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप दिया है। इस नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। वहीं टीएमसी (TMC) के सांसदों ने इस अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया है। लोकसभा के महासचिव को सौंपे गए नोटिस के बाद ओम बिरला (Om Birla) ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया है और मंगलवार को वह सदन की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर नहीं आए।
ऐसा चालू सत्र में पहली बार हुआ है, जब स्पीकर ने कार्यवाही शुरू कराने के लिए आसन पर आने से परहेज किया। चालू सत्र के दौरान गतिरोध के बावजूद हर रोज कार्यवाही शुरू कराने स्पीकर ओम बिरला खुद आसन पर आते रहे हैं। चालू सत्र के दौरान ऐसा पहली बार हुआ है, जब स्पीकर आसन पर नहीं आए और डिप्टी स्पीकर पैनल के किसी सदस्य ने दिन की कार्यवाही शुरू कराई।
The opposition on Tuesday submitted a notice for moving a resolution to remove Lok Sabha Speaker Om Birla from office for disallowing Rahul Gandhi and other opposition leaders from speaking in the House on the Motion of Thanks to the President's address, as well as for the… pic.twitter.com/GqIMJCjhMX
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026
इससे पहले, लोकसभा में गतिरोध खत्म करने की कोशिश में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju) ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक भी की। फ्लोर लीडर्स की बैठक में विपक्षी दलों के आठ सांसदों का निलंबन खत्म करने की शर्त पर गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार होने की बात सामने आ रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामे के कारण पहले 12 और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।
इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक, संसद के लिए बनाई रणनीति
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi के साथ INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई।
इस बैठक में संसद सत्र से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई।
📍 संसद भवन, दिल्ली pic.twitter.com/unxumDXnsy
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक दीपेंदु बिस्वास की TMC में वापसी, बोले- बीजेपी में जाना मेरी गलती
— Congress (@INCIndia) February 10, 2026
इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने इस बैठक में संसद के चालू सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन किया।