HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का अमेठी में हुआ सफल आयोजन

कांग्रेस जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का अमेठी में हुआ सफल आयोजन

भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर जिला स्तरीय संवाद और कार्यशाला का भब्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी की भारत जोडो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश मे 24 फरवरी को प्रवेश करेगी। अमेठी और रायबरेली से राहुल गाँधी के आने का संदेश दिया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अमेठी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला स्तरीय संवाद और कार्यशाला का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश मे 24 फरवरी को प्रवेश करेगी। अमेठी और रायबरेली से राहुल गाँधी के आने का संदेश दिया जा रहा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जिसमे अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओ को सहभागी बनाना लक्ष्य रहा। जन जन तक संदेश पहुचे। ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता सजग हो जाए। कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को मन्दिर मे नही जाने दिया गया। संवाद और कार्यशाला मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी की मौजूदगी मे बुधवार को गौरीगंज मे संवाद कार्यक्रम का भब्य सफल आयोजन किया गया ।उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व मे “एक दिवसीय कार्यकर्ता संवाद “वाराणसी मे विशाल भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

तो वही अमेठी मे बुधवार को “जिला स्तरीय संवाद एव कार्यशाला कार्यक्रम “गौरीगंज मे सफल आयोजन किया गया। केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी , उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एव अमेठी लोक सभा प्रभारी मनीष मिश्रा, कांग्रेस पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल,प्रदेश कांग्रेस महासचिव योगेन्द्र मिश्रा ,कांग्रेस प्रदेश सचिव फरहान वारसी,प्रदेश कांग्रेस सचिव अर्जुन पासी,कांग्रेस एम एल सी दीपक सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व सदस्य एव पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रेम नारायण तिवारीआदि कार्यक्रम मे सहभागी बने। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने अतिथियो का स्वागत अभिनन्दन किए।

कांग्रेस संगठन की नब्ज टटोली गयी। लोगो ने जबाब दिए कि मौके पर काम लिए जाते है। जमीनी कार्यकर्ताओ संग बैठके नही होती है। कांग्रेस मे जमीन पर काम करने वालो का कांग्रेस मे सदैव सम्मान रहा। उन्हे पद और सम्मान दिया गया।

बैठक मे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि आगामी 26 जनवरी से 30 जनवरी तक भारत जोडो न्याय यात्रा निकलेगी जो सभी ब्लाको को जोडेगी। कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओ को सजग होने की जरूरत है। आगामी 24 फरवरी को भारत जोडो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश की सीमा मे प्रबेश करेगी। आगामी 26 फरवरी को अमेठी पहुंचने के संकेत दिए। अमेठी और रायवरेली मे राहुल गाँधी का ऐतिहासिक भव्य स्वागत अभिनन्दन करेंगे।

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

इस अवसर कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ अनुषागिक संगठन को बैठक मे आमंत्रित किया गया था। लेकिन कई दिग्गज नदारद रहे। या तो खबर नही या तो बेखबर रहे। संवाद कार्यक्रम मे जिला सचिव पवन कुमार दूबे,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजू ओझा ,कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय,कांग्रेस किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी,पुष्पा द्विवेदी,कलावती मौर्य,राजवाडी प्रसाद आदि भारी कार्यकर्ताओ की भीड़ उमड़ पड़ी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...