1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. कांग्रेस को ’मंच टूटने’ का भय… इसलिए नई गाइडलाइन बनाई

कांग्रेस को ’मंच टूटने’ का भय… इसलिए नई गाइडलाइन बनाई

भोपाल। महसूस होता है कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को मंच टूटने का भय सताने लगा है और यही कारण है कि आगामी दिनों में कांग्रेस के होने वाले कार्यक्रमों में मंच पर बैठक व्यवस्था को लेकर नई गाइडलाइन तय कर दी गई है।

By Shital Kumar 
Updated Date

बता दें कि बीते दिनों किसान कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मंच गिरने का मामला हुआ था और इसके बाद अब नई गाइडलाइन तय कर दी गई है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में मंचों पर बैठने के लिए नेताओं की होड़ लगी रहती है। अब मंच पर केवल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद या राज्यसभा सदस्य, विधायक, जिला अध्यक्ष और अग्र संगठन के अध्यक्ष को ही जगह मिलेगी। मंच पर कोई कुर्सी भी नहीं लगाई जाएगी।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

दरअसल, 10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मंच गिर गया था। इसमें कांग्रेस नेता राजीव सिंह के पेट में गंभीर चोट आई थी। उनके पेट में लोहे की छड़ घुस गई थी। वहीं 10-12 अन्य लोगों को भी चोट लगी थी, घटना के बाद प्रदर्शन को रोक दिया गया था। संकल्प पत्र में भाजपा द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा नहीं करने को लेकर कांग्रेस ने यह आयोजन किया था, जिसमें प्रदेश भर से 3000 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे। अब प्रदेश कांग्रेस ने मंच गिरने की घटना से सबक लेते हुए नई गाइडलाइन बनाई है। मंच प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर कितना बड़ा होगा उसको लेकर भी फार्मेट तैयार किया गया है।

इसी तरह होर्डिंग को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। होर्डिंग में राष्ट्रीय नेता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के फोटो लगाए जाएंगे। दिल्ली से आए नेता सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी में बैठेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...