1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP छोड़कर आये जगदीश शेट्टार को कांग्रेस ने दिया तोहफा

BJP छोड़कर आये जगदीश शेट्टार को कांग्रेस ने दिया तोहफा

कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले BJP छोड़कर आये जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) को कांग्रेस ने बड़ा तोहफा दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले BJP छोड़कर आये जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) को कांग्रेस ने बड़ा तोहफा दिया है। कर्नाटक विधान परिषद के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जगदीश शेट्टार, तिप्पनप्पा कामाकनूर (Tippannappa Kamaknoor) और एन.एस. बोसेराजू (N.S. Boseraju) को उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस की तरफ से सोमवार एक बयान जारी करके कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधान परिषद के उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के रूप में जगदीश शेट्टार, तिप्पनप्पा कामाकनूर और एन.एस. बोसेराजू की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...