केंद्र सरकार में नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी (New Education Minister Pralhad Joshi) की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को तीखा हमला बोला है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नए शिक्षा मंत्री को लेकर प्रधानमंत्री के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में कई लोग थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे व्यक्ति को चुना, जो उनके अनुसार दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करने वाला है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार में नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी (New Education Minister Pralhad Joshi) की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को तीखा हमला बोला है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नए शिक्षा मंत्री को लेकर प्रधानमंत्री के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में कई लोग थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे व्यक्ति को चुना, जो उनके अनुसार दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करने वाला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति गलत संदेश देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भारत के शिक्षा मंत्री ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें भाजपा ने चुना है और जो दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करते हैं। इससे ज्यादा खराब बात और क्या हो सकती है। मंत्रिमंडल में इतने लोग थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उसी व्यक्ति को चुना, जो दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करता है। यह काफी हैरान करने वाला फैसला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने बयान के जरिए सीधे प्रधानमंत्री की पसंद पर सवाल उठाया और कहा कि इस नियुक्ति को लेकर गंभीर जवाबदेही होनी चाहिए।
As the Education Minister of India, the BJP puts a man who is a defender of rapists. That is the filthiest type of man. There can be no filthier man than somebody who says that rapists need protection. That is the Education Minister of India today.
It's a strange reaction from… pic.twitter.com/XZmMJgVcWW
— Congress (@INCIndia) July 28, 2026
पढ़ें :- प्रियंका चोपड़ा ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो , सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू
बता दें इससे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में प्रल्हाद जोशी पर टिप्पणी की थी। इसके बाद फिर चर्चा के दौरान हंगामा होने लगा। प्रधानमंत्री ने नया शिक्षा मंत्री चुना, एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसने एक गर्भवती रेप पीड़िता के दोषियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की। इस पर स्पीकर ने उनको टोका और सत्तापक्ष के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने जो कहा कि हमारे नए शिक्षा मंत्री पर जो टिप्पणी की, वह चरित्र हनन है एक तरीके से हम उम्मीद नहीं करते ऐसी बातों की। इसे रिकॉर्ड से हटाया जाए। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल ना करें। संसद में डिबेट के स्तर को ना गिराएं। जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। यह मानता हूं कि ऑथेंटिकेट नहीं कर सकती हैं तो माफी मांगनी चाहिए।
नए वाले शिक्षा मंत्री की करतूत 👇 pic.twitter.com/Zosg3otBTt
— Congress (@INCIndia) July 28, 2026
लोकसभा में जोरदार हंगामा जारी है। प्रियंका गांधी की ओर से प्रह्लाद जोशी पर की गई टिप्पणी को लेकर ट्रेजरी बेंच के सदस्य जोरदार हंगामा कर रहे हैं। निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पहले ऑथेंटिकेट करें, फिर आगे बढ़ें। इस पर कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल ने कहा कि निशिकांत दुबे ने इसी सदन में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर टिप्पणियां की हैं, उनको रिकॉर्ड से नहीं हटाया गया। इस पर निशिकांत दुबे ने कहा कि हमने ऑथेंटिकेट किया था और आज भी उस पर कायम हूं। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं यहां मौजूद हूं, उन्होंने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इसका खंडन करता हूं, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने न्यूज पेपर की कटिंग सदन पटल पर रखते हुए कहा कि क्या जोशी जी अपने इस बयान का खंडन कर रहे हैं। क्या आप इसका खंडन कर रहे हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि इस सदन में इस बिल पर ही चर्चा होगी।
LIVE: Smt @priyankagandhi | Discussion on the Public Examinations Amendment Bill 2026 | Lok Sabha https://t.co/MR3biP0YQ8
— Congress (@INCIndia) July 28, 2026