1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video-कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का सनसनीखेज दावा, बोले-रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से किया जाता है बलात्कार

Video-कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का सनसनीखेज दावा, बोले-रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से किया जाता है बलात्कार

मध्य प्रदेश में रीवा जिले में स्थित संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा (Congress MLA Abhay Mishra) ने बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की मोर्चरी में सुंदर महिलाओं के पोस्टमार्टम के वक्त अगर मृतक के परिजन मौजूद न हों तो, तो वहां डेड बॉडी के साथ बलात्कार किया जाता है।

By santosh singh 
Updated Date

रीवा। मध्य प्रदेश में रीवा जिले में स्थित संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा (Congress MLA Abhay Mishra) ने बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की मोर्चरी में सुंदर महिलाओं के पोस्टमार्टम के वक्त अगर मृतक के परिजन मौजूद न हों तो, तो वहां डेड बॉडी के साथ बलात्कार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए परिजन पैसे देकर वहां खड़े रहते हैं और अपने सामने पीएम करवाते हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर अब 70 साल की आयु तक दे सकेंगे सेवा, जानें नए अपडेट

मिश्रा ने यह आरोप हाल ही में इसी अस्पताल में हुई गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ बच्चे की मौत के मामले को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन के बीच लगाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

पढ़ें :- जूता गीला ना हो, इसलिए पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर पर सवार हो गया: एसडीएम ने निलंबित किया

MLA बोले- दो साल पहले मुझे पता चली थी ये बात

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने यह बेहद सनसनीखेज आरोप लगाया और कहा कि ‘आप लोगों को नहीं पता होगा, दो साल पहले हमारे पास एक सज्जन आए। उन्होंने कहा, बहू का पोस्टमार्टम कराना है, तो आप फोन कर दीजिए। जिसके बाद हमने डॉक्टर को फोन कर दिया और कहा कि करवा दीजिए। तब उन सज्जन ने बताया कि हमारी बहू देखने में बड़ी सुंदर थी। तो हमने कहा कि हो गया अब तो मर गई है। तो उन्होंने मुझसे कहा, नहीं आप उनको (डॉक्टर को) ये बोल दीजिए कि मैं पैसा देने को तैयार हूं, लेकिन पोस्टमार्टम मेरे सामने ही करें। तो मैंने उनसे इसकी वजह पूछी।’

‘परिजन सामने ना हो तो वहां रेप किया जाता है’

आगे परिचित ने मुझसे कहा, ‘आपको नहीं मालूम’, तो मैंने कहा, ‘हां मुझे नहीं मालूम’। तब उन्होंने बताया कि ‘संजय गांधी अस्पताल में अगर कोई सुंदर महिला एक्सपायर करती (मर जाती) है और पोस्टमार्टम के दौरान यदि उसके घर परिवार के लोग खड़े नहीं रहते हैं, तो डेड बॉडी के साथ वहां रेप किया जाता है।’ साथ ही उन्होंने बताया कि ‘वहां खड़े रहने के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते है।’

विधायक ने बगैर सबूत लगाए गंभीर आरोप

पढ़ें :- 150 करोड़ कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ में हीरो को मिली मामूली फीस? जाने कैसे बिना ऑडिशन चुने गए थे बाबा के रोल के लिए

इस सनसनीखेज बयान के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, और शवों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि उनके इस बयान में कितनी सच्चाई है, और उन्होंने किन सबूतों के आधार पर यह बयान दिया है, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। क्योंकि अभी तक संजय गांधी अस्पताल से इस तरह की कोई भी घटना सामने नहीं आई है, और न ही किसी भी मृतक के परिजनों ने इस तरह का आरोप लगाया है।

अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को बताया गलत

उधर विधायक अभय मिश्रा के इस बेहद गंभीर आरोप के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने उनके इस पूरे बयान को निराधार बताया है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए अस्पताल के सीएमओ अलख प्रकाश ने कहा कि, ‘माननीय विधायक जी द्वारा जो भी वक्तव्य जनता के सामने दिया गया है, वह एकदम निराधार है और इसमें कोई सत्यता नहीं है।’

विधायक को दी सोचकर बोलने की सलाह

आगे उन्होंने MLA को संभलकर बोलने की सलाह देते हुए कहा, ‘माननीय विधायक जी, जो कि जनता के प्रतिनिधि हैं, उनको ऐसा वक्तव्य देने से पहले सोचना चाहिए, कि आप क्या आरोप लगा रहे हैं। यदि उनके पास इसका कोई स्पष्ट प्रमाण है, तो सबके सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, वर्ना ये सारी चीजें निराधार हैं।

 

पढ़ें :- अवध ओझा ने स्वरा भास्कर को उल्टा-सीधा बयान न देने की दी सलाह, बोले-भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, नहीं तो 30-40 करोड़ लोगों को मैं ऐसे ही निपटा दूंगा...

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...