HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress MLA Controversial statement: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस विधायक की लगाई लताड़, कहा-इसका बचाव नहीं किया जा सकता है

Congress MLA Controversial statement: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस विधायक की लगाई लताड़, कहा-इसका बचाव नहीं किया जा सकता है

Congress MLA Controversial statement: कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar) अपने विवादित बयान के कारण विपक्ष के निशाने पर हैं। भाजपा समेत अन्य पार्टियों के द्वारा उन पर हमले बोले जा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि, जब बलात्कार अपरिहार्य है तो इसका आनंद लो।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

कांग्रेस विधायक के इस बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचन हो रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केआर रमेश कुमार को लताड़ा है। उन्होंने कहा कि ट्वीट कर कहा है कि, ‘मैं केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar) द्वारा दिए गए बयान की पूरी तरह निंदा करती हूं। यह समझ से परे है कि कोई कैसे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

इसका बचाव नहीं किया जा सकता है। बलात्कार एक जघन्य अपराध है। बात खत्म’। बता दें कि, विवादित बयान के बाद कांग्रेस विधायक केआर रमेश (KR Ramesh Kumar) ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि मेरे भीतर कोई अभिमान नहीं है और मैं अपनी गलती बिना बचाव के स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि इस मामले पर स्पष्टीकरण देने से और ज्यादा गलतियां होंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...