1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे, कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा: संजय निरुपम

कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे, कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा: संजय निरुपम

लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है। इन सबके बीच महाराष्ट्र कांग्रेस में अब विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने अब बागी तेवर दिखाया है। उन्होंने कहा कि, मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

महाराष्ट्र। लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है। इन सबके बीच महाराष्ट्र कांग्रेस में अब विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने अब बागी तेवर दिखाया है। उन्होंने कहा कि, मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा।

पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह

बताया जा रहा है कि, संजय निरुपम लगातार पार्टी के फैसलों के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। इसपर अब कांग्रेस अनुशासन समिति फैसला सुनाएगी। इन सबके बीच अब संजय निरुपम ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा है।

पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब ​सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता

संजय निरुपम ने अपने पोस्ट में लिखा कि, कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे। बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...