1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- सच बोलने की मिली सजा

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- सच बोलने की मिली सजा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई है। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) से पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) सच बोलने की उन्हें सजा मिली है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई है। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) से पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सदन से वॉक आउट कर दिया है।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने 10 सालों दलित, आदिवासी, बहुजन, अल्पसंख्यक और महिलाओं के साथ भारी नाइंसाफ़ी की: मल्लिकार्जुन खड़गे

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) सच बोलने की उन्हें सजा मिली है। राहुल देश के सामने सच्चाई रख रहे थे। सरकार को जिन्हें नहीं सुनना है उन्हें वह सदन के बाहर कर रही है। लेकिन हम सदन के अंदर भी बोलेंगे, सदन के बाहर भी बोलेंगे।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण : अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।

हम कानूनी और राजनीतिक दोनों लड़ाई लड़ेंगे: जयराम रमेश

पढ़ें :- सतना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- महंगाई और बेरोजगारी से सिर्फ मोदी खुश, मर रहे हैं गरीब

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे।  हम भयभीत या चुप नहीं रहेंगे। पीएम से जुड़े अडानी मामले में जेपीसी जांच के बजाय, राहुल गांधी को अयोग्य करार दे दिया। भारतीय लोकतंत्र ओम शांति।”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर इस कार्रवाई और इसकी तेज़ी से मैं स्तब्ध हूं। यह हमारे लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत है।

 क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र सरकार हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है? नीरव मोदी घोटाला- 14,000 करोड़, ललित मोदी घोटाला- 425 करोड़, मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 करोड़।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा कि ए तलवार तुझे झुकना होगा गर्दन ने बगावत कर दी है। राहुल गांधी को डराना आपके बस की बात नहीं है पीएम मोदी, अडानी को बचाने की सारी कोशिशें नाकाम होंगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-भाजपा वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...