HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी, सीटों को लेकर 29 दिसंबर को फिर होगी चर्चा, बैठक के बाद हुआ निर्णय

बिहार में कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी, सीटों को लेकर 29 दिसंबर को फिर होगी चर्चा, बैठक के बाद हुआ निर्णय

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें शामिल बिहार के नेताओं से बातचीत हुई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें शामिल बिहार के नेताओं से बातचीत हुई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गयी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, बिहार में महागठबंधन सरकार मज़बूती से बिहार के लोगों को आशा के अनुरूप काम कर रही है। हम सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हैं। बिहार की तरक़्क़ी, ख़ुशहाली और अमन-चैन के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जन-जन तक जाने को और बिहार के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने को तत्पर है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

वहीं, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा, आज दिल्ली में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर एक विस्तृत चर्चा हुई। बिहार में कांग्रेस पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी और तय योजना के तहत हम रणनीति बनाएंगे। साथ ही सीटों को लेकर 29 दिसंबर को फिर से चर्चा करेंगे।

बता दें कि, इंडिया गठबंधन की बीते दिनों बैठक हुई थी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी थी। इसके साथ ही सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई थी। वहीं, अब इंडिया गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां सीट बंटवारे को लेकर काम शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही सीट बंटवारे का एलान होना शुरू हो जाएगा।

 

 

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राधिका खेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-लड़की हूं और लड़ सकती हूं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...