1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के 360 तहसीलों पर कांग्रेस बनाएगी न्याय योद्धा, जो सरकार की तानाशाही के शिकार लोगों को दिलाएंगे इंसाफ : अजय राय 

यूपी के 360 तहसीलों पर कांग्रेस बनाएगी न्याय योद्धा, जो सरकार की तानाशाही के शिकार लोगों को दिलाएंगे इंसाफ : अजय राय 

यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में जिस तरह सच बोलने पर व सरकार की कुनीतियों का विरोध करने पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उसमें न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी पिस रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में जिस तरह सच बोलने पर व सरकार की कुनीतियों का विरोध करने पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उसमें न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी पिस रहे हैं। हम अपने विधि विभाग का नए सिरे से पुनर्गठन कर न्याय योद्धा बनाऐंगे।

पढ़ें :- Goa Nightclub Fire: नाइटक्लब के मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जांच में पाई गईं कई कमियां

अजय राय ने बताया कि यह न्याय योद्धा सरकारी तानाशाही के शिकार लोगों को कानूनी रूप से न्याय दिलाएंगे और सच और इंसाफ की लौ जलाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि विधि विभाग के सिपाही वोट चोरी और चुनाव आयोग के भ्रष्ट मॉडल के खिलाफ जननायक राहुल गांधी के आंदोलन को और धार देने का काम करेंगे। इतना ही नहीं वोटर लिस्ट में हो रही धांधलियों को उजागर कर जिनके भी नाम काटे जा रहे हैं उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करेंगे।

विधि विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर आसिफ रिज़वी रिंकू ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने लगभग 1719 मुकदमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध के चलते दर्ज कराएं हैं। हम अपने सभी भाईयों को कानूनी सहायता प्रदान करेंगे और इनके साथ खडे़ होकर बल प्रदान करेंगे।

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए किया जाएगा संघर्ष 

आसिफ रिज़वी ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। कचहरियों में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए व्यवस्था हेतु प्रयास किया जायेगा। जूनियर अधिवक्ताओं को (पांच साल तक) स्टाइपेन्ड दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। वकीलों का 1000000 (दस लाख रुपये) तक का बीमा कराए जाने का वादा योगी सरकार के तरफ से किया गया था, जिससे वह बाद में हमेशा की तरह मुकर गई। सरकार पर दबाव बनाकर अधिवक्ताओं की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा कराया जाएगा इसके साथ ही मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 2000000(बीस लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मांग की जाएगी।

पढ़ें :- Indigo Crisis : ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार? नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार पर भरोसा रखिए वो आपको सही जगह पहुंचा कर ही दम लेगी…

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन नितिन कुमार मिश्रा ने कहा कि हम समय-समय पर अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी जारी रखेंगे। हम अधिवक्ता सरकार के तरफ से की जा रही तानाशाही के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए संकल्पित हैं। हम कांग्रेस के विधि विभाग में अपने न्याय योद्धाओं के जरिए इंसाफ की आस को बनाए रखेंगे।

यूपी कांग्रेस कमेटी विधि विभाग जनपद कानपुर के चेयरमैन प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में जनपद कानपुर से मयंक वर्मा, मनीष पोरवाल, रोहन मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अमित यादव, अजीत अग्निहोत्री, आनंद तिवारी, वैभव शुक्ला, आस्तिक तिवारी, जितेन्द्र कुमार, शिवेन्द्र तिवारी आदि अधिवक्ता गणों ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर व पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...