1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन चंडीगढ़ में सड़कों पर लगाया कमल का फूल- देखे वीडियो

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन चंडीगढ़ में सड़कों पर लगाया कमल का फूल- देखे वीडियो

दो प्रदेशों की राजधानी होने के कारण चंडीगढ़ में बहुत विकास हुआ। यह राजधानी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था, लेकिन आज इस शहर की खूबसूरती पर दाग लग गया है। शहर की सड़कों पर बड़े—बड़े गड्ढे हो गए है। सड़कों को सही न कराने पर हरियाणा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों की सड़कों पर कमल का फूल लगा दिया।

By Satish Singh 
Updated Date

चंडीगढ़। दो प्रदेशों की राजधानी होने के कारण चंडीगढ़ में बहुत विकास हुआ। यह राजधानी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था, लेकिन आज इस शहर की खूबसूरती पर दाग लग गया है। शहर की सड़कों पर बड़े—बड़े गड्ढे हो गए है। सड़कों को सही न कराने पर हरियाणा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों की सड़कों पर कमल का फूल लगा दिया।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

चंडीगढ़ को अपनी चौड़ी और चमत्कार सड़कों के लिए जाना जाता था। यह शहर न सिर्फ अपनी नियोजित शहरीकरण के लिए जाना जाता है, बल्कि अपनी बुनियादी ढांचे की उत्कृष्टता के लिए भी प्रसिद्ध था, लेकिन आज यही शहर अपने चेहरे पर काले धब्बों का घर बन गया है। सड़कों पर गड्ढों की समस्या ने न सिर्फ शहर की सुंदरता को बिगाड़ा है, बल्कि इसके निवासियों की दैनिक जीवनशैली को भी प्रभावित कर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने शहर की सड़कों पर बने गड्ढों में कागज के कमल के फूल रखकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सड़कों पर गड्ढों को चिह्नित किया और उनमें कमल के फूल रखे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की और शहर की बिगड़ती सड़क स्थिति के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि शहर की सड़कों की स्थिति दिन पर दिन बिगड़ रही है और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...