1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘बिहार में तख्तापलट, जनादेश के साथ धोखा’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

‘बिहार में तख्तापलट, जनादेश के साथ धोखा’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया वह राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर कहा कि वह राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी नई सरकार बनेगी, उसका उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया वह राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर कहा कि वह राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी नई सरकार बनेगी, उसका उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

पढ़ें :- SBI का मेगा भर्ती अभियान, हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य

सीएम नीतीश कुमार  (Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश (Congress Party General Secretary Jairam Ramesh) ने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जो बात बार-बार कह रही थी, वह अब सच साबित हो गई है। साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है। G2 द्वारा रची गई साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है। कई मायनों में यह जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...