1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral- किस दिशा में जा रही है युवा पीढ़ी? चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में कर रहे हैं जानलेवा स्टंट, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral- किस दिशा में जा रही है युवा पीढ़ी? चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में कर रहे हैं जानलेवा स्टंट, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

युवा पीढ़ी को आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर 'फेमस' होने का नशा लोगों के इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है। चंद लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जान तक खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। युवा पीढ़ी को आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर ‘फेमस’ होने का नशा लोगों के इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है। चंद लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जान तक खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

पढ़ें :- सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील, बोले- पेट्रोल-डीजल आवश्यकतानुसर ही लें, लाइन न लगाएं, जरूरत पर घर पहुंचेगी LPG गैस

इस वीडियो में एक लड़का और लड़की बाइक पर रील बनाने (Reel Making) के चक्कर में एक खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं, लेकिन उनका यह शौक उन्हीं पर भारी पड़ गया।

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में एक लड़का तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है, जिसके पीछे एक लड़की बैठी है। रील बनाने के जोश में लड़के ने अचानक बाइक का अगला पहिया हवा में उठा दिया (जिसे ‘व्हीलिंग’ कहते हैं)। लड़की भी पीछे बैठकर किसी तरह खुद को संभाले हुए थी।

लड़का कुछ दूर तक बाइक को एक पहिए पर भगाता रहा, लेकिन जैसे ही उसने बाइक को वापस नीचे लाने की कोशिश की, उसका बैलेंस बिगड़ गया।

पढ़ें :- आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत

रील बनाते-बनाते बन गए रेल

बैलेंस बिगड़ते ही लड़का और लड़की, दोनों ही बड़ी बेरहमी से चलती सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पीछे आ रही एक और बाइक भी संभल नहीं पाई और वो भी इस हादसे का शिकार हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खूब शेयर की जा रही है।

कहां का है ये वीडियो?

यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना आखिर कहां की है? कई लोग कमेंट्स में दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पाकिस्तान का है, हालांकि इस बात की कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...