HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. COVID-19 Alert: सरकार का बड़ा फैसला, एक जनवरी से इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

COVID-19 Alert: सरकार का बड़ा फैसला, एक जनवरी से इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। इसको देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एक जनवरी से चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

COVID-19 Alert: चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। इसको देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एक जनवरी से चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए
RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अन्य देशों में जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हैं। इसके अलावा हांगकांग से आने वाले यात्रियों के लिए भी निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी कर दी गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि भारत के लिए अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि जनवरी में कोविड के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रवृत्ति रही है कि पूर्वी एशिया में दस्तक देने के लगभग 30-35 दिनों के बाद कोविड महामारी की नई लहर भारत में आती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...