Airstrike on Kabul Hospital : अफग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तान ने हमला किया है। यह हवाई हमला एक नशा मुक्ति अस्पताल पर किया गया। जिसमें करीब 400 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद अफगान क्रिकेटर राशिद खान की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने यूएन से इस घटना की जांच की मांग की है।

अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने एक्स पोस्ट में कहा, “काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम नागरिकों के हताहत होने की ताज़ा रिपोर्टों से मुझे गहरा दुख हुआ है। आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाना—चाहे जान-बूझकर किया गया हो या गलती से—एक युद्ध अपराध है। इंसानी जानों के प्रति इस तरह की घोर उपेक्षा, खासकर रमज़ान के पवित्र महीने में, बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है। इससे केवल फूट और नफ़रत ही बढ़ेगी।”
खान ने आगे लिखा, “मैं संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य एजेंसियों से अपील करता हूँ कि वे इस ताज़ा अत्याचार की गहन जाँच करें और इसके दोषियों को जवाबदेह ठहराएं। इस मुश्किल घड़ी में मैं अपने अफ़ग़ान लोगों के साथ खड़ा हूँ। हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के रूप में हम फिर से उठ खड़े होंगे। हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं। इंशाअल्लाह।”
पाकिस्तान ने हमले के आरोपों से किया इंकार
तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फ़ितरत ने एक्स पर लिखा, “पाकिस्तानी सेना ने आज शाम (सोमवार) लगभग 9 बजे ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला किया। यह 2000 बेड का अस्पताल है जहां नशे की लत से जूझ रहे मरीजों का इलाज किया जाता है।” उन्होंने आगे लिखा, “हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है। अब तक करीब 400 लोगों की मौत और लगभग 250 लोगों के घायल होने की सूचना है. राहत दल मौके पर मौजूद हैं। वे आग पर काबू पाने और मलबे से शव निकालने का काम कर रहे हैं।”
हालांकि, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने काबुल में अस्पताल को निशाना बनाने के आरोपों से इनकार किया है। मंत्रालय का कहना है कि हमले में काबुल और पूर्वी अफ़ग़ान प्रांत नंगरहार में सैन्य ठिकानों और ‘आतंकवादी ठिकानों’ को निशाना बनाया गया।