Rinku Singh's father passes away : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल क्रिकेटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्हें स्टेज-4 लिवर कैंसर था। रिंकू सिंह के पिता ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं।
Rinku Singh’s father passes away : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल क्रिकेटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्हें स्टेज-4 लिवर कैंसर था। रिंकू सिंह के पिता ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं।
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। सिंह को स्टेज-4 कैंसर डिटेक्ट हुआ है। साथ ही उनको कुछ और गंभीर दिक्कतों के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया है। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से ठीक पहले रिंकू को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अपने पिता को देखने के लिए घर लौटना पड़ा था। हालांकि, वह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम में वापस आ गए थे।
पीटीआई के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल के स्पोक्सपर्सन डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें 21 फरवरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।”
बता दें कि क्रिकेटर रिंकू सिंह का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। उनके पिता खानचंद यूपी के अलीगढ़ में गैस एजेंसी पर सिलिंडर डिलिवरी का काम करते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने बेटे रिंकू के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में सहयोग किया।