1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CWC : कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी का केंद्र पर सीधा अटैक, बोलीं- दिल्ली की सत्ता में बैठे लोगों से बापू की विरासत को है खतरा

CWC : कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी का केंद्र पर सीधा अटैक, बोलीं- दिल्ली की सत्ता में बैठे लोगों से बापू की विरासत को है खतरा

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी (Congress Parliamentary Party chief Sonia Gandhi) ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की विरासत को खतरा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बेलगावी: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी (Congress Parliamentary Party chief Sonia Gandhi) ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की विरासत को खतरा है। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) को भेजे पत्र में इन ताकतों का मुकाबला करने के लिए अपने संकल्प को फिर से दोहराने का आह्वान भी किया। बता दें कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कार्य समिति की बैठक में उपस्थित नहीं हो सकीं। इसके लिए उन्होंने पत्र में इस पर अफसोस भी जताया।

पढ़ें :- Redmi 15 5G को Flipkart से भी खरीद पाएंगे ग्राहक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दिखा अपकमिंग फोन का बैनर

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Party President Mallikarjun Kharge) की अगुवाई में विस्तारित कार्य समिति की बैठक उसी स्थान पर हुई है, जहां 1924 के कांग्रेस अधिवेशन में महात्मा गांधी को पार्टी अध्यक्ष चुना गया था। कांग्रेस ने उस ऐतिहासिक दिन के 100 साल पूरे होने के अवसर पर कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया। पार्टी ने कार्य समिति (CWC)  की बैठक को ‘नव सत्याग्रह बैठक’ (Nav Satyagraha Meeting) नाम दिया है।

सोनिया ने पत्र में कहा कि ‘ठीक 100 साल पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 39वां अधिवेशन इसी स्थान पर हुआ था। इसलिए, यह उचित ही है कि आप महात्मा गांधी नगर (Mahatma Gandhi City)में एकत्र हुए हैं। उस समय महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का कांग्रेस अध्यक्ष बनना हमारी पार्टी और स्वतंत्रता आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। यह हमारे देश के इतिहास में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर था। उन्होंने कहा ,कि आज हम महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं। वह हमारी प्रेरणा के मूल स्रोत रहे हैं और आगे भी रहेंगे। महात्मा गांधी वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उस पीढ़ी के हमारे सभी उल्लेखनीय नेताओं को तैयार किया और उनका मार्गदर्शन किया।

सोनिया ने आरोप लगाया कि बापू की विरासत को नयी दिल्ली में सत्ता में बैठे लोगों और उन्हें पोषित करने वाली विचारधाराओं एवं संगठनों से खतरा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि ‘इन संगठनों ने कभी भी हमारी आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने महात्मा गांधी का कटु विरोध किया। उन्होंने एक विषाक्त माहौल बनाया, जिसके कारण उनकी हत्या हुई। वे बापू के हत्यारे का महिमामंडन करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश भर में विभिन्न स्थानों पर गांधीवादी संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। सोनिया ने कहा,कि इसलिए यह भी उचित है कि इस बैठक को ‘नव सत्याग्रह बैठक’ कहा जाए। अब यह हमारा पवित्र कर्तव्य है कि हम इन ताकतों का अपनी पूरी ताकत और अडिग दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला करने के अपने संकल्प को फिर से दोहराएं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे विश्वास है कि हमारे संगठन को सामने आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए और मजबूत करने का मुद्दा भी आज उठेगा। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आह्वान किया कि ‘आइए इस बैठक से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से हम अपनी पार्टी के सामने आने वाली कई चुनौतियों का मुकाबला करने के संकल्प को एक ताजा भावना के साथ आगे बढ़ाएं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...