1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cyber Crime : व्हाट्सएप पर आई PDF और मिनटों में उड़ गए बैंक अकाउंट से पैसे, ऐसे रहें सावधान

Cyber Crime : व्हाट्सएप पर आई PDF और मिनटों में उड़ गए बैंक अकाउंट से पैसे, ऐसे रहें सावधान

इंटरनेट से तकनीक विकास का लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। मगर इसका दूसरा पहलू भी है, जो लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। जी हां, साइबर अपराधी (Cyber ​​Criminals)  लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए-नए तरीके सामने लेकर आ रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। इंटरनेट से तकनीक विकास का लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। मगर इसका दूसरा पहलू भी है, जो लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। जी हां, साइबर अपराधी (Cyber ​​Criminals)  लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए-नए तरीके सामने लेकर आ रहे हैं। साइबर अपराधी (Cyber ​​Criminals) अब ऐसे खतरनाक ढंग से अपने जाल में फंसाते हैं कि लोगों को जब तक समझ आता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। आइए बताते हैं कि क्या है? साइबर अपराध (Cyber Crime)  का नया तरीका और इससे कैसे बचा जाए?

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

साइबर अपराध का नया तरीका

साइबर अपराधी (Cyber ​​Criminals)  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं। साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर लोगों को पीडीएफ भेजते हैं, इसके बाद व्यक्ति जैसे ही पीडीएफ (PDF) खोलने के लिए उस पर क्लिक करते हैं तो उनका मोबाइल या डिवाइस हैक हो जाता है। इसके बाद लोगों के बैंक खातों से सारी रकम निकाल ली जाती है। वहीं, दूसरी तरफ, लोगों को इस तरह के अपराध की ज्यादा जानकारी नहीं है, यही वजह है कि साइबर ठग (Cyber ​​Criminals) आसानी से लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं।

व्हाट्सएप पर आई पीडीएफ कर देगी कंगाल

बता दें कि साइबर अपराधी (Cyber ​​Criminals)  इस तरह के मामलों में सबसे पहले किसी को अनजान मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर एक पीडीएफ (PDF)  भेजते हैं। इसके बाद साइबर अपराधी (Cyber ​​Criminals)  उस व्यक्ति को कॉल या मैसेज के जरिए किसी तरह का लालच देकर पीडीएफ (PDF)  खोलने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसे में व्यक्ति जैसे ही पीडीएफ (PDF)  पर क्लिक करता है, तो उसका फोन या डिवाइस हैक हो जाता है।

पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च

साइबर अपराधी (Cyber ​​Criminals)  पीडीएफ में एक खास तरह का मैलवेयर डालकर व्हाट्सएप पर भेजते हैं। कई बार पीडीएफ (PDF)  में फिशिंग लिंक होते हैं, ऐसे में पीडीएफ खोलते ही व्यक्ति किसी और पेज या वेबसाइट पर पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के फोन में मौजूद सारी जानकारी ठग के पास पहुंच जाती है। इसके बाद साइबर अपराधी (Cyber ​​Criminals)  आसानी से लोगों के बैंक खातों को खाली कर देते हैं।

इस तरह खुद को रखें सेफ

इस तरह के साइबर अपराध (Cyber Crime) से बचने के लिए व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान नंबर से आए किसी भी लिंक, मैसेज या पीडीएफ (PDF)  पर क्लिक न करें।

अगर कोई व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से किसी तरह का लिंक, मैसेज या पीडीएफ (PDF)  भेजता और कोई ऑफर या ईनाम का लालच देता है तो सावधान हो जाएं। यह एक जाल हो सकता है।

अगर व्हाट्सएप पर आए मैसेज, लिंक या पीडीएफ (PDF)  में कुछ भी संदिग्ध लगे तो बिना देर किए उस नंबर को ब्लॉक करें और उसकी रिपोर्ट भी कर दें, ताकि व्हाट्सएप उस नंबर को हमेशा के लिए बैन कर दें।

पढ़ें :- Gorakhpur:पासपोर्ट ऑफिस में बेलगाम वेरिफिकेशन सिस्टम! दूसरे फ्लोर का काउंटर बना आतंक, कर्मचारी नहीं करते ठीक से बात—आवेदक त्रस्त

व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अहम जानकारी जैसे- बैंकिंग डिटेल, ओटीपी, पिन, पासवर्ड आदि शेयर नहीं करना है।

अगर कभी किसी भी तरह के साइबर अपराध (Cyber Crime) के शिकार हो जाएं तो फौरन हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और अपराध के बारे में विस्तार से बताएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...