HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyrus Mistry death: कल होगी सायरस मिस्त्री की अंतिम विदाई, आज हुआ शव को पोसटमार्टम

Cyrus Mistry death: कल होगी सायरस मिस्त्री की अंतिम विदाई, आज हुआ शव को पोसटमार्टम

  गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई जाते समय टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में जान चली गई। ये हादसा रविवार दोपहर हुआ था। सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry ) के निधन पर पीएम मोदी समेत उद्योगजगत की अन्य हस्तियों ने दुख जताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cyrus Mistry death:  गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई जाते समय टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में जान चली गई। ये हादसा रविवार दोपहर हुआ था। सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry ) के निधन पर पीएम मोदी समेत उद्योगजगत की अन्य हस्तियों ने दुख जताया है।

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

बताया जा रहा है कि सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। इससे पहले सायरस मिस्त्री के शव को आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। बता दें कि, इस हादसे में सायरस मिस्त्री समेत दो लोगों की जान गई थी।

घटना के समय कार में सवार थे चार लोग
बता दें कि, जिस समय कार दुर्घटनाग्रस्त हुई उस दौरान उसमें चार लोग सवार थे। कार में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोल, स्त्री रोग विशेष अनायता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल सवार थे। कार अनायता चला रहीं थीं। उनके साथ उनके पति डेरियस आगे बैठे हुए थे। वहीं सायरस मिस्त्री और जहांगीर पीछे की सीट पर बैठे हुए थे।

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
वहीं, इस घटना के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को उस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा गया है, जिसमें सायरस मिस्त्री की मौत हुई है।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...