HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dattatreya Jayanti 2023 : इस दिन पड़ रही है दत्तात्रेय की जयंती, आराधना करने से होती हैं मनोकामनाएं पूरी

Dattatreya Jayanti 2023 : इस दिन पड़ रही है दत्तात्रेय की जयंती, आराधना करने से होती हैं मनोकामनाएं पूरी

सनातन धर्म भगवान दत्तात्रेय की विधि विधान से पूजा की जाती है। प्रत्येक वर्ष  मार्गशीर्ष पूर्णिमा को दत्तात्रेय जयंती (Dattatreya Jayanti) भी मनाई जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dattatreya Jayanti 2023 : सनातन धर्म भगवान दत्तात्रेय की विधि विधान से पूजा की जाती है। प्रत्येक वर्ष  मार्गशीर्ष पूर्णिमा को दत्तात्रेय जयंती (Dattatreya Jayanti) भी मनाई जाती है। इस बार 26 दिसंबर 2023 को दत्तात्रेय जयंती पड़ रही है। भगवान दत्तात्रेय भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव के अंश हैं। दत्तात्रेय भगवान त्रिदेव के मिले जुले रूप माने जाते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार,इस दिन पूजा करने से संतान की प्राप्ति और मांगी गई सभी इच्‍छा पूरी होती हैं। इनके अलावा इस दिन अन्‍नपूर्णा जयंती भी मनाई जाती है।

पढ़ें :- 17 मई 2024 का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा,जानें अपना राशिफल

हिंदी पंचांग के मुताबिक, मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर 2023 की सुबह 05 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 27 दिसंबर 2023 की सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी।

दत्तात्रेय की जयंती पर पवित्र नदियों में स्नान की परंपरा है। भक्त पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और धूप, दीप, फूल, कपूर के साथ भगवान दत्तात्रेय की विशेष पूजा करते हैं। भगवान के मंदिरों में दत्त जयंती बहुत धूमधाम से मनाई जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...