1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 दिसम्बर 2025 का राशिफल : इन पांच राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

26 दिसम्बर 2025 का राशिफल : इन पांच राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Today Horoscope December 26, 2025 : 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार पौष मास का 21वां दिन है, जो माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। आज सूर्य धनु राशि में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे। ये करियर, व्यापार, धन, निवेश और पारिवारिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Today Horoscope December 26, 2025 : 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार पौष मास का 21वां दिन है, जो माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। आज सूर्य धनु राशि में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे। ये करियर, व्यापार, धन, निवेश और पारिवारिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं। आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल और समझें आपके लिए कौन से अवसर और सावधानियां जरूरी हैं।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – आज पेशेवर मोर्चे पर नई शुरुआत और सफलता के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में शुभ काम भी संभव है।

वृषभ – परिवार में किसी का स्वास्थ्य आज  चिंता का कारण हो सकता है,खर्च बढ़ने के योग हैं। धैर्य रखिए।

मिथुन – खुशखबरी मिलने की संभावना है, नया काम या योजना सफल हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए प्यार के अच्छे अवसर नहीं मिलेंगे।

कर्क – आज लव-लाइफ में सकारात्मक बदलाव और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं, आज धन प्राप्ति भी संभव है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – संभलकर रहें-स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आज सावधानी रखना आवश्यक रहेगा। किसी अशुभ समाचार की भी संभावना है।

कन्या – आज व्यापार में बड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। आज स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। शत्रु शांत रहेगे।

तुला – कार्यक्षेत्र में सफलता और धन की प्राप्ति आज संभव है, पर घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य से बजट प्रभावित हो सकता है।

वृश्चिक – आज दिनभर आपका मन अशांत रह सकता है। आज स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी।

धनु – आशावादी ऊर्जा और करियर प्रगति के संकेत हैं। आज  रोमांचक संवाद और साझेदारी में सफलता मिल सकती है।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – आज का समय परिवार, सुरक्षा और आत्म-सुधार पर केंद्रित रहेगा। आज सामान्य रूप से संयम और धैर्य बनाये रखे।

कुंभ – नवीन सोच, तकनीकी प्रगति और सामूहिक नेतृत्व आज आपके लिए अच्छा रहेगा; करियर में नए विचार सफल होंगे।

मीन – आध्यात्मिकता, सृजनात्मकता और अंतर्ज्ञान की आज  ऊर्जा मजबूत रहेगी; कला, संगीत या चिकित्सा क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...