HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आईं लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आईं लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Bollywood actress Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) रविवार को पैरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल (HN Reliance Hospital) में एडमिट हुई थीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Bollywood actress Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) रविवार को पैरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल (HN Reliance Hospital) में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और परिवार वाले भी मौजूद थे।

पढ़ें :- Deepika Padukone ने मां बनने के बाद शेयर किया डेली रूटीन, ले सकती है एक्टिंग से ब्रेक

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का पिछले दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था जहां एक्ट्रेस डिलीवरी से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। इसके बाद पैपराजी ने उनकी गाड़ी को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया था। फैंस को जब से ये एक्साइटिंग न्यूज मिली, उनकी खुशी संभाले नहीं संभल रही थी। कमेंट्स सेक्शन में वो लोग गुड न्यूज (Good news) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली दीपिका के घर किलकारी गूंज चुकी है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  एक के घर एक बेबी गर्ल (Baby Girl) ने जन्म लिया है।

सूत्रों के मुताबिक कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ है। गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है। लेकिन, अब उनके घर आज 8 सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...